दुमका गैंगरेप मामला: पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी, अन्य तीन की तलाश जारी, पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर बताई आपबीती

पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी, अन्य तीन की तलाश जारी, पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर बताई आपबीती
  • दुमका गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • सात में से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • पीड़िता ने बताई आपबीती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म से पूरा देश सदमे में है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों का गुस्सा जमकर फूट रहा है। लोगों द्वारा सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। इस बीच मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने मामले के सात आरोपियों में से 4 गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य तीन फरार बताए जा रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार की रात दुमका में स्पेन से भारत घूमने आई एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ। पीड़िता की उम्र 28 साल बताई जा रही है। वह अपने पति के साथ टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई है। स्पेन से अपनी बाइक पर दोनों दंपत्ति सबसे पहले पाकिस्तान पहुंचे फिर वहां से बांग्लादेश और बांग्लादेश से झारखंड के दुमका पहुंचे। यहां के हंसडीहा थाना के अंतर्गत आने वाले कुंजी गांव में वो दोनों अस्थाई टेंट लगाकर रुके हुए थे।

इस दौरान 7 लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप किया। दंपत्ति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। साथ ही आरोपी उनके पास मौजूद सामान और पैसे भी लूट कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

इस शर्मनाक वारदात का शिकार हुई महिला एक ट्रेवल ब्लॉगर है। उसने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उसने अपने साथ दरिंदगी के बारे में बात की है। पीड़िता ने वीडियो में कहा, 7 लोगों ने मेरा बलात्कार किया है। उन्होंने मेरे और मेरे पति पर हमला किया, हमें बुरी तरह पीटा और हमारा सामान व पैसे लूट लिए। उन्होंने हमारी गर्दन पर चाकू रखा और हमें जान से मारने की धमकी दी।

Created On :   3 March 2024 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story