Nagpur News: एक अनार आठ शिकार, देढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन, निकाह कर लगाती थी चूना

एक अनार आठ शिकार, देढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन, निकाह कर लगाती थी चूना
  • अदातल में पेशी के मौके पर उसके आठ अलग-अलग पति भी मौजूद थे
  • देढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन

Nagpur News. धंतोली पुलिस के हत्थे एक ऐसी महिला चढ़ी, जिसने एक नहीं आठ लोगों से झूठी शादी रचाई और एक-एक कर सभी को चूना लगा दिया, इसके बाद वो उनकी जिन्दगी से गायब हो जाती। यह महिला मशहूर यूट्यूबर डॉली चायवाले की टपरी पर अपने नौवें पति के साथ चाय पीने आई थी, जिसकी पुलिस को जैसे ही भनक लगी। तो जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखते ही लुटेरी दुल्हन के होश फाख्ता हो गए।

फर्जी दुल्हन की अदातल में पेशी के मौके पर उसके वो आठ अलग-अलग पति भी मौजूद थे, जो इसकी शातिर निगाहों की ठगी की चपेट में आ गए थे। यह लुटेरी दुल्हन दिखने में सुंदर और इतनी चालाक थी कि किसी को शक तक तक नहीं होता और इसके झांसे में आकर दूल्हा सब कुछ खो बैठता था। इसने शादी को मानों गोरखधंधा ही बना लिया था।

इसका काम था – शादी करना, पैसा कमान। उसके लिए वो प्यार का झूठा नाटक करती थी। वो शादी जीवनसाथी के लिए नहीं, बल्कि पैसों और गहनों के लिए करती। हर बार एक नए नाम, नई पहचान और स्थान पर जाती। जहां उसकी मुलाकात ऐसे युवक से होती, जो या तो अकेला होता, या शादी के लिए बेताब। परिवार इस लुटेरी दुल्हन की सादगी और खूबसूरती से इतना प्रभावित हो जाता कि ज्यादा पूछताछ किए बिना ही शादी के लिए हामी भर देता।

शादी धूमधाम से होती, पहले दिन सब कुछ ठीक चलता, इसके बाद वो पति के घर से जो हाथ आता, गहने और नकदी लेकर गायब हो जाती। इसके बाद ब्लैकमेलिंग करती। आरोपी महिला अलग-अलग स्थानों में आठ शादियां कर चुकी है। उसने नौवां शिकार भी बना लिया था। इस दौरान उसका नाम, स्टाइल और शिकार भी बदल जाता।


2010 में इमरान अंसारी के साथ शादी की, इसके बाद 2013 में नजमुज़ साकीब, फिर रहेमान शेख, 2016 में मिर्जा अशरफ बेग, 2017 में मुद्दसीर मोमीन, 2019 में मोहम्मद तारीक अनीस, 2022 में अमानूल्लाह खान, 2022 में गुलाम गौस पठान के साथ इसने शादी की थी।

लुटेरी दुल्हन के शिकार युवकों में कोई बिज़नेसमैन था, कोई नौकरी पेशा, तो कोई अकेला रहने वाला शख्स, यह सब उसकी एक जैसी कहानी में फंसते गए।

आरोपी महिला देढ़ साल से फरार थी। एक एक कर जब पुलिस थानों में प्रकरण सामने आने लगे, तो पुलिस के कान खड़े हो गए। गिट्टीखदान की पी.आई. शारदा भोपाले जब टीम लेकर चाय टपरी पर पहुंची, तो लुटेरी दुल्हन शिकंजे में आ गई। इसके बाद उसे अदातल में पेश किया गया। जहां उसके आठों पति मौजूद थे। सभी पतियों ने हलफनामा दायर किया। जज ने आरोपी महिला को 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। पी.आई. भोपाले ने देढ़ साल तक इस मामले में नजर बनाए रखी। खुफियां जानकारी के आधार पर लुटेरी दुल्हन उर्फ समीरा फातीमा को सलाखों के पीछे भेज दिया।

Created On :   31 July 2025 9:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story