आत्महत्या: रांची के व्यस्त इलाके में पेड़ से लटकता मिला आर्मी जवान का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

रांची के व्यस्त इलाके में पेड़ से लटकता मिला आर्मी जवान का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच शव को पेड़ से उतारा

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची शहर के बेहद व्यस्त इलाके कडरू ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को एक पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। मृतक की पहचान आर्मी के जवान मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह उत्तराखंड का रहने वाला था। जवान ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर टांगा गया, यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि मनोज कुमार सिंह की तैनाती पूर्व में जमशेदपुर के सोनारी में थी। वह डेढ़ महीना पूर्व रांची आए थे और आर्मी के रांची स्थित दीपाटोली कैंट में ड्यूटी कर रहे थे।शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी की एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने मृतक के पॉकेट की तलाशी की तो उसका परिचय पत्र मिला। इसके आधार पर उनकी पहचान हुई।

दीपाटोली कैंट स्थित आर्मी कार्यालय को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में यह भी पता चला है कि मनोज दीपाटोली स्थित आर्मी कैंट से रांची रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। उन्होंने घर जाने के लिए छुट्टी ली थी। वह रेलवे स्टेशन के बजाय कडरू ओवरब्रिज के इलाके में कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Nov 2023 12:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story