बिहार में अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

बिहार में अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
  • बिहार के रोहतास जिले में चली गोली
  • गोली लगने से प्रखंड प्रमुख की हालात गंभीर

डिजिटल डेस्क, सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में विक्रमगंज के प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार लाली को शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता है कि राकेश जब अपने कार्यालय से स्कॉर्पियो पर बैठकर वापस घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग गये। इस घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनित कुमार ने कहा कि विक्रमगंज प्रखंड प्रमुख की गाड़ी पर गोली चलाई गयी है, जिसमें उन्हें दाहिने हाथ में जख्म आया है। उनका उपचार किया जा रहा है, घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे पूर्व के रंजिश के बिंदु पर जाच किया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sep 2023 3:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story