पुलिस कार्रवाई: बंगाल से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट इलाके में चलाता था ऑनलाइन सर्विस सेंटर

बंगाल से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट इलाके में चलाता था ऑनलाइन सर्विस सेंटर
गिरफ्तार आईएसआई एजेंट ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली दुकान चलाता था।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कालियागंज से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट मुक्ता महतो ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली एक दुकान चलाता था। उसने अपने इलाके में अच्छे लड़के की छवि बनाई हुुई थी। महतो को सोमवार को मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी से पहले उसका कोई भी पड़ोसी कभी सोच भी नहीं सकता था कि उसकी ऑनलाइन दुकान वास्तव में सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विदेशी देशों की खुफिया एजेंसियों तक पहुंचाने का केंद्र थी।

आगे की पूछताछ और जांच के लिए महतो को ट्रांजिट रिमांड पर पहले ही मुंबई ले जाया जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के बाद उत्तरी दिनाजपुर पुलिस उसके इलाके में गयी और पड़ोसियों से उसके बारे में पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने महतो को बेहद मृदुभाषी और सभ्य लड़का बताया।

हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके परिवार की वित्तीय स्थिति स्थिर नहीं थी, लेकिन, जब से महतो ने अपना ऑनलाइन सेवा व्यवसाय शुरू किया तब से इसमें काफी सुधार हुआ है। महतो पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हाल ही में एटीएस-मुंबई ने देश की महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी जानकारी पाकिस्तान को देने के इसी तरह के आरोप में महाराष्ट्र में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान महतो का नाम सामने आया था।

अधिकारियों ने कथित तौर पर महतो के नाम पर कई बैंक खातों का पता लगाया था, जहां कुछ करोड़ रुपये के लेनदेन का उल्लेख किया गया था। उन सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। यह भी पता चला कि महतो अक्सर मुंबई आता था और दूसरे देशों में अपने आकाओं से बातचीत करता था।

--आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Dec 2023 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story