आत्महत्या की कोशिश: कोर्ट परिसर में नाबालिग ने किया आत्मदाह का प्रयास, बहन के देवर से करती है प्यार, शादी से लड़का कर रहा इनकार

कोर्ट परिसर में नाबालिग ने किया आत्मदाह का प्रयास, बहन के देवर से करती है प्यार, शादी से लड़का कर रहा इनकार
पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या की कोशिश की

डिजिटल डेस्क, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर न्यायालय परिसर के गेट नंबर 2 के बाहर एक नाबालिग किशोरी ने जमकर हंगामा किया। उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्महत्या की कोशिश की। उसे पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया। उसका कहना है कि वह अपने बहन के देवर से बहुत प्यार करती है। लेकिन, वह उससे शादी से इनकार कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के सामने हंगामा करते हुए किशोरी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और खुद को आग लगाने लगी।

लेकिन, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आग लगने से पहले ही लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लड़की के द्वारा न्यायालय में 156/3 में एक प्रार्थना पत्र डाला गया था। वह एक युवक से प्रेम करती है। लेकिन, वह लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता।

इसी बात से वह नाराज थी और उससे शादी करना चाहती थी। उसने कार्रवाई नहीं होने आत्महत्या की कोशिश की। लड़का मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। यह लड़की थाना फेस टू क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस ने लड़की की बात सुनी है। पुलिस ने लड़की की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

--आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Nov 2023 9:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story