कर्नाटक में 380 लुप्तप्राय स्टार कछुए बरामद

380 endangered star turtles recovered in Karnataka, 1 arrested
कर्नाटक में 380 लुप्तप्राय स्टार कछुए बरामद
1 गिरफ्तार कर्नाटक में 380 लुप्तप्राय स्टार कछुए बरामद

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। लुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल 380 जीवित भारतीय स्टार कछुओं के साथ यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजीव पाटिल के अनुसार, कुल 400 से ज्यादा भारतीय स्टार कछुए बरामद किए गए, जिन्हें एक व्यक्ति ने दो बक्सों में रखा था।

इनमें से 21 मृत पाए गए और 20 की हालत गंभीर बनी हुई है। बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क से एक टीम यहां पहुंची और गंभीर हालत वाले कछुओं को बचाने में जुट गई। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कलासिपल्य पुलिस ने छापेमारी की थी और मुथु हमद मीरा को हिरासत में ले लिया। आरोपी सोमवार देर रात 11 बजे स्टार कछुआ बेचने की कोशिश कर रहा था।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत धारा 9, 39, 40, 44, 48ए, 51 और 55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी संजीव पाटिल ने कहा, स्टार कछुओं को कुछ देशों में पालतू जानवर के रूप में पसंद किया जाता है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है।

आईएएनएस

Created On :   16 Nov 2021 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story