बहन के साथ जा रही 17 साल की युवती पर बाइक सवारों ने फेंका एसिड, फुटेज देख बहन ने की हमलावरों की पहचान

A bike rider threw acid on a schoolgirl, police got CCTV footage
बहन के साथ जा रही 17 साल की युवती पर बाइक सवारों ने फेंका एसिड, फुटेज देख बहन ने की हमलावरों की पहचान
दिल्ली में एसिड अटैक बहन के साथ जा रही 17 साल की युवती पर बाइक सवारों ने फेंका एसिड, फुटेज देख बहन ने की हमलावरों की पहचान
हाईलाइट
  • लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह को बाइक सवार दो युवकों ने एक स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक कर दिया। घटना दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में करीब 9 बजे सुबह की है। इसके बाद आनन-फानन में लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दिल्ली पुलिस की टीम पहुंच गई है। 

एसिड अटैक के बारे में दिल्ली पुलिस को करीब सुबह 9 बजे जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल की है और वह बारहवीं क्लास में पढ़ती है। जब छात्रा पर एसिड अटैक हुआ, तब वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। छात्रा की बहन ने दो लड़कों पर शक जताया है। फिलहाल, पुलिस ने कार्यवाई करते हुए इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज

दिल्ली पुलिस को छानबीन में सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बाइक से दो युवक आते हैं और फिर वह छात्रा पर एसिड अटैक कर देते हैं। इसके बाद घटनास्थल से दोनों युवक बाइक से फरार हो जाते हैं। इस घटना को अंजाम देते वक्त दोनों युवकों ने अपना चेहरा ढ़क रखा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़ित छात्रा का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, छात्रा की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने कहा कि डॉक्टर्स इसके बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। छात्रा के पिता ने कहा कि घटना के बाद उनकी छोटी बेटी भागते हुए घर पहुंची और बताया कि इसकी बड़ी बहन पर एसिड फेंका गया है। जिसके बाद पिता ने दिल्ली पुलिस से लिखित शिकायत की। अभी तक युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि छात्रा के दोनों आखों में भी एसिड चला गया है, जिसकी वजह से आखों की रोशनी भी जाने की संभावना है। हालांकि, अभी इस बारे में डॉक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

बहन ने की हमलावरों की पहचान

छात्रा की बहन ने बताया कि जब हम दोनों बहन स्कूल जा रहे थे, तब दीदी अचानक चीखने लगीं। इसके बाद दीदी ने कहा कि पापा को बुलाओ। जिसके बाद मैंने उनका चेहरा देखा, तब मैं घबरा गई। इसके बाद भागी-भागी घर पहुंची और पापा को बुलाया। जिसके बाद दीदी को अस्पताल ले जाया गया। एक बाइक पर दो लोग सवार थे, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी युवक पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिए हैं।

लेकिन जब मैंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पहचान लिया कि ये दोनों हनी और सचिन थे। ये दोनों लड़के दीदी को पहले से ही जानते थे, लेकिन कुछ हुआ था जिसके कारण दीदी ने बातचीत करना बंद कर दी थी। हालांकि, दोनों लड़कों की पापा से बातचीत होती थी। 

दिल्ली महिला आयोग ने कही ये बात

दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें? साथ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया है।

 

 

Created On :   14 Dec 2022 9:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story