श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही मामला आया सामने, झारखंड में दूसरी पत्नी की हत्या करने के बाद शव के किए कई टुकड़े,शरीर के कई हिस्से अभी भी गायब

श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही मामला आया सामने, झारखंड में दूसरी पत्नी की हत्या करने के बाद शव के किए कई टुकड़े,शरीर के कई हिस्से अभी भी गायब
झारखंड श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही मामला आया सामने, झारखंड में दूसरी पत्नी की हत्या करने के बाद शव के किए कई टुकड़े,शरीर के कई हिस्से अभी भी गायब

डिजिटल डेस्क, रांची।    झारखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है  जिसमें पति ने पहले पत्नी की  हत्या की फिर उसके शवक को कई टुकड़े कर दिए। इस घटना को श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही अंजाम दिया गया। मामला झारखंड के साहिबगंज जिले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतका आदिम पहाडिया जनजाति की बताई जा रही है। वहीं आरोपी समुदाय विशष का है। मृतका ने प्रेम विवाह किया था और कई दिनों से दोनों साथ में रह रहे थे। 

एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि  मृतका का नाम रूबिका पहाडिन था। जो दिलदार नामक व्यक्ति की दूसरी पत्नी थी। दोनों ही एक दूसरे को बीते दो साल से जानते थे। लेकिन रूबिका कुछ दिनों से लापता थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने थानें में दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका के शव को कई टुकड़ों में बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गाय है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।    

बोरिया थाना  पुलिस ने बताया कि  म हिला का शव शनिवार को देर शाम संथाली मोमिन टोला के एक कच्चे मकान और उसके पास से ही 12 से अधिक टुकड़ो को बरामद किया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतका की गर्दन सहित शरीर के ऊपरी हिस्से अभी तक नहीं मिलें हैं। जिनकी तलाश में  पुलिस टीम जुड़ी हुई है। 

   बता दें इससे पहले भी दिल्ली में ऐसा ही मामला सामने आया था जहां आफताब नामक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े करके अफताब ने जंगल में फैंक दिया था। पुलिस ने 12 नवंबर  को आफताब को गिरफ्तार किया था।  

Created On :   18 Dec 2022 6:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story