फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर से करवाया IVF, महिला की गई जान, आप भी IVF के बारे में सोच रहे हैं तो इन सावधानियों का जरूर रखें ध्यान, जानिए IVF में क्या क्या हैं जोखिम?

A woman living in Ghaziabad, Uttar Pradesh lost her life due to artificial insemination (IVF).
फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर से करवाया IVF, महिला की गई जान, आप भी IVF के बारे में सोच रहे हैं तो इन सावधानियों का जरूर रखें ध्यान, जानिए IVF में क्या क्या हैं जोखिम?
IVF कराने से पहले जान लें ये बातें फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर से करवाया IVF, महिला की गई जान, आप भी IVF के बारे में सोच रहे हैं तो इन सावधानियों का जरूर रखें ध्यान, जानिए IVF में क्या क्या हैं जोखिम?

डिजिटल डेस्क, नोएडा। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाली महिला की कृत्रिम गर्भधारण  (IVF) धारण करने की वजह से जान चली गई। महिला के पति ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की इसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिसे सुनकर मृतक महिला के परिजन ही नहीं बल्कि इलाके के लोग भी हैरान है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

निसंतान थी महिला

मृतक महिला गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के रहने वाली थी। संतान न होने की वजह से मृतक महिला ललिता रावत और उनके पति चंद्रभान रावत ने IVF के जरिए बच्चा पैदा करने का निर्णय लिया। जिसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित क्रिएशन वर्ल्ड आईवीएफ सेंटर पहुंचे।

ओवरडोज से बिगड़ी महिला की तबीयत

पति-पत्नी के अस्पताल जाने के बाद यहां  IVF सेंटर के संचालक डॉक्टर प्रियंजन ने महिला को बेहोश करने के लिए डोज दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को बेहोश करने के लिए ओवर डोज दी इसी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में महिला को भर्ती कराया गया। 26 अगस्त को महिला की मौत हो गयी। 

पति ने की पुलिस से शिकायत 

महिला की मौत होने के बाद पति ने ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख में  IVF सेंटर के संचालक डॉक्टर प्रियंजन की शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की चांज शुरू की तो हैरान कर देने वाले खुलासे हुए। 

डॉक्टर की फर्जी निकली MBBS की डिग्री 

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि डॉक्टर की डिग्रियां फर्जी निकली। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी डॉ. को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल राजेश एस ने बताया कि सुपरटेक ईको विलेज स्थित क्रिएशन वर्ल्ड आईवीएफ सेंटर के संचालक आरोपी प्रियंजन को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

अगर आप भी IVF प्रोसेस से संतान प्राप्त करना चहते है तो अपको कई तरह की  सावधानियां रखना जरूरी है। जो आईवीएफ प्रसीजर को सक्सेसफुल बना सकती हैी।

  • प्रेग्नेंसी की संभावना अधिक हो इसके लिए सबसे पहले अच्छे आईवीएफ सेंटर का चुनाव करें जिसका सक्सेस रेट अच्छा हो।
  • आईवीएफ और फर्टिलिटी से जुड़े किसी भी प्रोसेस को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टनर का हेल्दी वेट बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।
  • अच्छी सेहत के लिए एक्सार्साइज करना जरूरी है लेकिन महिलाएं ज्यादा कठिन और मुश्किल एक्सरसाइज न करें। 
  • इस प्रोसीजर के दौरान कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लें।
  • आईवीएफ प्रोसेस के दौरान हर हाल में ऐल्कॉहॉल पीने से बचना चाहिए।  
  • इस प्रोसेस में कई तरह के जोखिम भी देखने को मिलते हैं हालांकि एक अनुभवी और डॉक्टर और विश्वसनीय क्लिनिक के  द्वारा बताई गई बातों का ध्यान रखकर खतरे को कम किया जा सकता है।

ये हो सकते हैं जोखिम

  • इस प्रोसेस में गर्भपात होने का खतरा रहता है। 
  • कई केसों में देखा गया है कि समय से पहले  ही प्रसव कराना पड़ता है। 
  • डॉक्टर और आईवीएफ सेंटर की परख अच्छे से करना जरूरी, ऊपर बताई गई घटना यही  सबक देती है।

Created On :   2 Sep 2022 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story