वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल

Accident in Champawat, two passers-by killed, six injured due to vehicle collision
वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल
चंपावत में हुआ हादसा वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत, छह घायल

डिजिटल डेस्क, चंपावत। चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक युवक कृष्ण कुमार और दूसरा विक्रम सिंह था।

चंपावत में शनिवार को एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हंसी-खुशी मेला देखने जा रहे लोगों को वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल हैं। इन घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।

वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

आईएएनएस

Created On :   9 April 2022 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story