- शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग, बढ़ते कोरोना के बाद दिल्ली सरकार ने लगाई नई पाबंदियां
- म्यांमार : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में 80 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत
- टीकों की कमी: 60 देशों पर पड़ सकता है असर, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने की आलोचना
- कोरोना का कहर : महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, उद्धव बोले-और कोई विकल्प नहीं
- दिल्ली ने 7 विकेट से मैच जीता:चेन्नई के खिलाफ लगातार तीसरी जीत, कप्तान पंत ने पहले ही मैच में धोनी को टॉस और मुकाबला दोनों में हराया
Crime: रोहतक में 5 लोगों की हत्या मामले में वांटेड आरोपी कोच दिल्ली से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक स्थित एक कुश्ती अकादमी (अखाड़ा) में ढाई साल के बच्चे सहित पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस के बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखविंदर को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने समयपुर बादली से हरियाणा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और फिर हरियाणा पुलिस को सौंप दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी राष्ट्रीय राजधानी में छिपा है। दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के स्थान की पहचान करने में सफल रही और उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आज ही हरियाणा पुलिस ने सुखविंदर सिंह को मोस्ट वांटेड घोषित किया था। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने आरोपी सुखविंदर की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।
5 people have died & 3 hospitalised. Main accused, a wrestling coach named Sukhwinder, was terminated by one of the deceased after a complaint. Prima facie, anger seems to be the motive. Postmortem & probe underway. Accused carries Rs 1 lakh bounty on him: Rahul Sharma, SP Rohtak https://t.co/wE3cAu1hH8pic.twitter.com/IzOHAUDVO3
— ANI (@ANI) February 13, 2021
ये है पूरा मामला
रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान और एक ढाई साल के बच्चे समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
इन पांच लोगों की गई थी हत्या
1. मनोज मलिक (39) निवासी गांव सरगथल जिला सोनीपत सहायक प्राध्यापक जाट कालेज और कुश्ती कोच
2. साक्षी मलिक (32) पत्नी मनोज मलिक निवासी गांव सरगथल जिला सोनीपत कुश्ती खिलाड़ी व रेलवे मे क्लर्क
3. पूजा (17) निवासी गांव सिरोहा जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) कुश्ती खिलाड़ी
4. प्रदीप मलिक (30) निवासी गांव मोखरा, रेलवे में सीटीआई एवं कुश्ती कोच
5. सतीश दलाल (28) निवासी गांव माडोठी जिला झज्जर हाल सांपला कुश्ती कोच
घायलों की स्थिति
1. अमरजीत (35) निवासी गांव निंदाना कुश्ती कोच, गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उपचार के दौरान हालत नाजुक बनी हुई है।
2. सरताज (3) पुत्र मनोज मलिक निवासी गांव सरगथल जिला सोनीपत। सरताज रोहतक पीजीआईएमएस के निक्कू वार्ड में भर्ती है। वह कोमा में है, उसकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बच्चे का दिमाग सही से काम नहीं कर रहा है। बच्चे को गोली सिर से आंख के रास्ते बाहर आई है।
आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था
पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था, जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल कर दिया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था, जहां से उसे निकाल दिया गया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।
महिला खिलाड़ी पर शादी का दबाव बना रहा था आरोपी कोच
पुलिस ने जांच में पाया था कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी।