दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में लगी आग, 60 झुग्गियां खाक, अब तक 7 लोगों की मौत 

Dilli Fire: breaks out in Delhis Gokulpuri area, 60 slums gutted, 7 dead so far
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में लगी आग, 60 झुग्गियां खाक, अब तक 7 लोगों की मौत 
भीषण आग दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में लगी आग, 60 झुग्गियां खाक, अब तक 7 लोगों की मौत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी के गोकलपुरी गांव में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी गांव के पिलर नंबर 12 के पास तड़के करीब 1.00 बजे आग लगने की घटना हुई। सूचना मिलने के साथ ही 13 फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। इस आग में 60 झोपड़ियों के चपेट में आने की जानकारी है। 

वहीं घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि वे खुद घटनास्थल पर जाकर वहां पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। 

पहचाने योग्य नहीं शव
दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा है कि, झोपड़ियों से 7 जले हुए शव बरामद किए गए हैं, जो पहचानने योग्य नहीं हैं। ऐसा लग रहा था कि ये लोग सो रहे थे और बच नहीं सकते थे। क्योंकि आग बहुत तेजी से फैल गई थी। आग 60 से अधिक झोपड़ियों में फैल गई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन हमें अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं
उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी ने बताया कि, रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में आग लग गई। तत्काल सभी बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया। हम लगभग 4 बजे तक आग पर काबू पा सके। इस 30 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की जान चली गई।

Created On :   12 March 2022 4:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story