गैंगरेप: पहाड़ पर जुर्म, शर्मसार हुई मानवता

Gang Rape: Crime on the mountain, humanity shamed
गैंगरेप: पहाड़ पर जुर्म, शर्मसार हुई मानवता
गैंगरेप: पहाड़ पर जुर्म, शर्मसार हुई मानवता

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। नए साल पर अपने दोस्त संग घूमने जाना एक लड़की के लिए हादसा बन गया। नए साल के पूर्व संध्या पर अरावली पहाड़ी पर अपने दोस्त के साथ घूमने गई लड़की हवस का शिकार बन गई। दरअसल, लड़की को मानेसर में कासन गांव के पास दो व्यक्तियों ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। 

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया, लड़की और उसका दोस्त नए साल के अवसर पर गांव के पास पहाड़ पर पिकनिक मनाने गए थे। उसी समय यह घटना हुई। बताया जा रहा है, दोनों जब सेल्फी ले रहे थे तो उसी समय आरोपी श्रवण कुमार (34) और नितेश मिश्रा (30) की नजर उन पर पड़ी। वे लड़की और उसके दोस्त के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की के दोस्त को पीटा। इसके बाद दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, पीड़ितों ने जब वहां कुछ अन्य लोगों को देखा तो चिल्लाकर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा जा सका और पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। आरोपियों को एक अदालत में पेश किया गया से जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने यौन शोषण का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। हालांकि पुलिस को ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपियों के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 
 

 

Created On :   3 Jan 2020 5:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story