पति ने सपने में किया किसी और लड़की से बात, गुस्साई पत्नि ने उस पर डाला खौलता हुआ पानी  

Husband talked to another girl in a dream, angry wife poured boiling water on him
पति ने सपने में किया किसी और लड़की से बात, गुस्साई पत्नि ने उस पर डाला खौलता हुआ पानी  
पति ने सपने में की बेवफाई पति ने सपने में किया किसी और लड़की से बात, गुस्साई पत्नि ने उस पर डाला खौलता हुआ पानी  

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। पति-पत्नि के बीच लड़ाई-झगड़े के मामले अक्सर सुनाई देते है। कई बार दोनों की बीच होने वाली लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि रिश्तों में दरार आ जाती है। लेकिन हाल ही में एक अजीब मामला सामने आया है। शायद ही आपने ऐसा मामला सुना होगा जिसमें पत्नि ने पति को सपने में किसी महिला से बात करने के कारण उस पर खौलता हुआ पानी डाल दिया हो। लेकिन ऐसी घटना साउथ अमेरिका के बोलीबिया में सामने आई है जिसमें युवती ने अपने पति के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया क्योंकि उसका पति सपने में किसी दूसरी महिला से बात कर रहा था। पत्नि को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


स्थानीय मीडिया को युवती ने बताया कि उसके पति 45 साल के है। सोने के बाद सपने में वह किसी और महिला का नाम लेकर बात कर रहे थे साथ ही उसके लिए प्यार भी जता रहे थे यह सब देखकर मुझे गुस्सा आ गया।  मैंने किचन में जाकर पानी गर्म किया और फिर खौलते हुए पानी को उनके पूरे शरीर पर डाल दिया। 

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पानी के अधिक गर्म होने की वजह से पति के हाथ,पीठ,प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्से भी जल गए। युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।  
स्पेशल क्राइम फाइटिंग फोर्स के डिप्युटी डायरेक्टर जुआन जोस ने बताया कि ये पहली बार नहीं है जब महिला ने अपने पति पर इस तरह का जानलेवा हमला किया हो इससे पहले भी उसने अपने पति को एल्कोहल डालकर आग लगाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। 


 

Created On :   6 July 2022 10:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story