भाजपा में शामिल हुए पूर्व सपा विधायक पर हत्या का मामला दर्ज

Murder case registered against former SP MLA who joined BJP
भाजपा में शामिल हुए पूर्व सपा विधायक पर हत्या का मामला दर्ज
शिकातय दर्ज भाजपा में शामिल हुए पूर्व सपा विधायक पर हत्या का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, औरैया। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ एक व्यक्ति की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रमोद गुप्ता हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। इस व्यक्ति की पहचान अनुज के रूप में हुई है और उसका शव गुरुवार को पेड़ से लटका मिला था। इस मामले में नामजद एक महिला ने तीन दिन पहले अनुज के भाई पर अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

वहीं अनुज की मौत के बाद उसके परिवार ने लड़की, उसके परिवार और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि प्रमोद गुप्ता सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

अनुज सब्जी मंडी में काम करता था। महिला ने 22 फरवरी को अनुज के बड़े भाई बलराम और कुछ अन्य पर बहन के साथ मारपीट और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के आधार पर बलराम और उसके चचेरे भाई योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था और फरार चल रहे अनुज की तलाश कर रही थी। हालांकि गुरुवार को अनुज का शव एक पेड़ पर लटका मिला था।

अनुज की बहन अर्चना ने अपनी शिकायत में लड़की के परिवार और पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया गया है। उसने आरोप लगाया कि उसके भाइयों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया था और बाद में प्रमोद गुप्ता ने इसमें हस्तक्षेप कर पांच लाख रुपये में मामले को सुलझा लिया।

प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन इसमें किसी के खिलाफ कोई शिकातय दर्ज नहीं कराई गई थी। जिस लड़की के साथ दुराचार हुआ था उसने समझौता करने के बाद शिकायत वापस ले ली थी।

इस मामले में लड़की, उसके परिवार और पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 302 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आईएएनएस

Created On :   25 Feb 2022 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story