निर्भया मामले से कानूनी व्यवस्था की खामियों का पता चला : रेखा शर्मा

Nirbhaya case revealed loopholes in the legal system: Rekha Sharma
निर्भया मामले से कानूनी व्यवस्था की खामियों का पता चला : रेखा शर्मा
निर्भया मामले से कानूनी व्यवस्था की खामियों का पता चला : रेखा शर्मा
हाईलाइट
  • निर्भया मामले से कानूनी व्यवस्था की खामियों का पता चला : रेखा शर्मा

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि निर्भया की आत्मा को आखिरकार अब शांति मिलेगी, क्योंकि उसे अब न्याय मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले से कानूनी व्यवस्था की खामियों का पता चला है।

निर्भया के दोषियों को शुक्रवार तड़के तिहाड़ जेल में दी गई फांसी के बाद शर्मा ने एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिए अपनी बातें रखी।

उन्होंने कहा, उम्मीद है कि निर्भया की आत्मा को आखिरकार शांति मिलेगी, क्योंकि उसे न्याय मिला है। उसके माता-पिता ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अपनी बेटी के लिए निर्विवाद रूप से न्याय की यह लड़ाई जीती। चार लोगों को आखिरकार दोषी ठहराया गया और एक युवा मेडिकल छात्रा पर हुए बर्बर अपराध के लिए फांसी दी गई।

शर्मा ने कहा कि इस मामले में कानूनी व्यवस्था की खामियां भी उजागर हुई हैं।

उन्होंने कहा, इस मामले ने हमें कानूनी प्रणाली की खामियों को भी दिखाया, जिसका चार दोषियों ने फायदा उठाया। आज जैसा कि हम जानते हैं कि आखिरकार दोषियों को फांसी मिल गई है तो मुझे उम्मीद है कि यह दूसरों के लिए एक सबक होगा और भविष्य में ऐसे किसी मामले में न्याय मिलने में देरी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि इन वर्षों में निर्भया की मां आशा देवी ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में कभी उम्मीद नहीं खोई।

शर्मा ने कहा, आखिरकार निर्भया को न्याय मिला। यह उसके माता-पिता और हम सभी के लिए लंबे समय तक एक दर्दनाक इंतजार रहा। न्याय प्रणाली पर हमारे मन में जो संदेह था, वह दूर हो गया।

निर्भया के साथ 16 दिसंबर 2012 की रात राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर एक चलती बस में निर्मम तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, जिससे बाद उसकी मौत हो गई थी।

पिछले सात साल से भी अधिक समय तक चले इस चर्चित मामले में आखिरकार शुक्रवार तड़के साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में निर्भया के चार दोषियों को फांसी दे दी गई।

Created On :   20 March 2020 4:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story