छेड़खानी को लेकर विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल

Two people shot dead, one injured in a dispute over molestation in Ranchi
छेड़खानी को लेकर विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल
रांची छेड़खानी को लेकर विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के रामदगा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। वारदात मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग ढाई बजे की है।

बताया गया कि गांव में मंडा पूजा नामक त्योहार के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने नृत्य कर रही गांव की लड़कियों से छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो लोगों सागर साहू और राहुल की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

घायल व्यक्ति पड़ोस के चोरिया गांव का रहनेवाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीण गुस्से में हैं। वह आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   1 Jun 2022 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story