यूपी: फिरोजाबाद में भाजपा नेता की हत्या, बदमाशों ने घेरकर गोलियों से भूना, नाराज व्‍यापारियों ने लगाया जाम

UP: BJP leader murdered in Firozabad
यूपी: फिरोजाबाद में भाजपा नेता की हत्या, बदमाशों ने घेरकर गोलियों से भूना, नाराज व्‍यापारियों ने लगाया जाम
यूपी: फिरोजाबाद में भाजपा नेता की हत्या, बदमाशों ने घेरकर गोलियों से भूना, नाराज व्‍यापारियों ने लगाया जाम

डिजिटल डेस्क, फिरोजाबाद। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर घर जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता डीके गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। डीके गुप्ता बीजेपी मंडल के उपाध्यक्ष थे। अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेरकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें उनकी जान चली गई। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगा दिया। एसपी सिटी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना टूंडला विधानसभा की है। यहां थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच निवासी 42 वर्षीय दयाशंकर गुप्ता की परचून की दुकान है। वह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और तमंचे से उन पर गोली दाग दी। गोली भाजपा नेता के सीने में जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौका देख हमलावर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ भाजपा नेता को आनन-फानन अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
आक्रोशित लोगों ने पचोखरा टूंडला मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। सड़क पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां यह घटना हुई, वह टूंडला इलाके में आता है और टूंडला विधनसभा में उपचुनाव है।

मौके पर पुलिस बल मौजूद
पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र ने इस वारदात को लेकर कहा कि नगला बीच में दया शंकर गुप्ता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हम घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके गुप्ता नारखी इलाके के नगला बीच गांव में अपनी दुकान पर बैठ थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।  

Created On :   16 Oct 2020 10:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story