खूनी संघर्ष: बिहार के सीवान में हुई तलवारबाजी, तीन लोगों की हुआ मौत, घटनास्थल पर एसपी समेत भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल

- सीवान में शुक्रवार की शाम को चला खूनी संघर्ष
- तीन लोगों की मौत, जबकि दो घायल
- गोलियां चलने की भी संभावना
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के सीवान में शुक्रवार की शाम खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। ये मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया पुल की बताई जा रहा है। मरने वाले के ऊपर तलवार से हमला किया गया है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि घटना स्थल पर फायरिंग भी हुई। फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी को गोली नही लगी है। इस घटना में दो लोग जख्मी भी हुए हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने आगे कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। इस मामले में सीवान के एसपी मनोज तिवारी भी घटना स्थल पर पहुंचे है। उनके अलावा महाराजगंज के एसडीपीओ राकेश रंजन भी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों की पहचान मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह के रूप में हुई है। ये भगवानपुर थाना इलाके के कौड़िया गांव के आसपास के बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद आक्रोशिक लोगों ने सड़क पर जाम कर दिया औप फिर हंगामा करने लग गए।
क्या है पूरा मामला?
इस घटना में घायल हुए रोशन कुमार के दादा ने कहा कि शत्रुघ्न नाम के एक व्यक्ति ने अचानक गाड़ी से धक्का मार दिया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मौजूदा लोगों पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। मरने वालो में से एक के परिजन अमरजीत सिंह ने कहा कि ये विवाद किसी कारण से नहीं हुआ है बल्कि एक महीने पहले हम लोगों ने महाराजगंज एसडीपीओ और भगवानपुर हाट थाना प्रभारी को शराब बेचने वालों की सूचना दी थी। उसके पहले हमारे गांव के लड़कों ने उनसे कहा था कि यहां दारू मत बेचों। इसी वजह से उन लोगों ने हमारे लड़कों पर हमला कर दिया। अमरजीत सिंह ने शत्रुघ्न सिंह नाम के व्यक्ति पर दारू बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि शत्रुघ्न का पूरा परिवार दारू बेचता है।
एसपी ने दी ये जानकारी
एसपी मनोज तिवारी ने जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनकी पुष्टि की है। उन्होंने आगे कहा कि एक स्थान पर एक शव पड़ा था और दूसरे स्थान पर दो लाश पड़ी थी। हमारी टीम इस मामले की जांच गहराई से कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया है कि मरने वालो पर पहले गाड़ी चढ़ाई गई थी, इसके बाद उन पर चाकु से हमला कर दिया। ये पुराना रंनिश का मामला लग रहा है। इस मामले में कह नहीं सकते की गोली चली है की नहीं।
Created On :   5 July 2025 12:52 AM IST