Kajari Teej 2025: कब मनाई जाएगी कजरी तीज? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि

कब मनाई जाएगी कजरी तीज? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि
  • कजरी तीज का यह पर्व महिलाओं के लिए खास है
  • भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है
  • इस दिन नीमड़ी माता की पूजा का भी महत्व है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का दिन कजरी तीज (Kajari Teej) के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व महिलाओं के लिए खास है, वे इस दिन व्रत रखती हैं और अपने वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के भवानी स्वरूप की पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन मां पार्वती और शिव जी की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन नीमड़ी माता की पूजा का भी महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार कजरी तीज का पर्व 12 अगस्त को रखा जा रहा है। आइए जानते हैं इस व्रत की पूजा विधि और मुहूर्त...

तिथि कब से कब तक

तृतीया तिथि आरंभ: 11 अगस्त 2025, सोमवार की सुबह 10 बजकर 33 से

तृतीया तिथि समापन: 12 अगस्त 2025, मंगलवार की सुबह 8 बजकर 40 मिनट तक

व्रत और विधि

- इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त हों।

- इसके बाद भगवान सूर्य को जल चढ़ाकर व्रत का संकल्प लें।

- भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की विशेष पूजा के लिए सामग्री रखें।

- पूजा घर को गंगा जल से शुद्ध कर लें।

- कलश में घी का दीपक जला लें।

- गौरी गणेश एवं नवग्रहों की स्थापना कर लें।

- सबसे पहले भगवान गौरी गणेश तथा नवग्रहों की पूजा करें।

- इसके बाद भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती को पंचामृत एवं शुद्ध जल से स्नान करा लें।

- इसके बाद भगवान को कुमकुम चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर आदि लगाएं

- अब भगवान को अक्षत, फूल, बेलपत्र आदी अरपित कर धूप और दीपक से आरती करें।

- आरती के बाद भगवान को नारियल एवं अन्य प्रसाद अर्पित करें।

व्रत पारण- व्रत पारण के लिए दिन में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना के बाद रात में चंद्रोदय के बाद चंद्र देव का पूजन तथा उन्हें कच्चा दूध एवं गंगाजल का अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद आप आपना व्रत खोल सकती हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   8 Aug 2025 10:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story