महाशिवरात्रि: इस दिन रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, जानिए क्या करें? और क्या ना करें?

इस दिन रखना चाहिए इन बातों का ध्यान, जानिए क्या करें? और क्या ना करें?
  • कपड़ों के कलर का विशेष ध्यान रखना चाहिए
  • इस दिन घर में क्लेश आदि नहीं करना चाहिए
  • इस पर्व पर चार प्रहर की पूजा करना चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देवों के देव महादेव की पूजा और आराधना का सबसे बड़ा पर्व आज (08 मार्च 2024, शुक्रवार) मनाया जा रहा है। मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की धूम मची हुई है। वहीं घरों में रहकर भी शिवभक्त भक्ति में मग्न हैं। इस दिन कई स्थानों पर भंडारा होता है तो वहीं कई घरों में भी प्रसाद वितरण किया जाता है। कई लोग व्रत रखते हैं तो कई लोग व्रत नहीं रखकर भी पुण्य और धर्म के कार्य करते हैं। लेकिन, इस सब के बावजूद अनजाने और जानकारी के अभाव में आज के दिन कुछ ऐसे कार्य हो जाते हैं, जिनका ध्यान रखा जाना चाहिए। आज के दिन क्या करें और क्या नहीं करें? आइए जानते हैं...

महाशिवरात्रि पर क्या नहीं करना चाहिए ?

1. महाशिवरात्रि के दिन काले या नीले रंग के वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए। इस दिन काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। इसकी जगह आप पीले, लाल या हरे रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

2. महाशिवरात्रि वाले दिन देर तक न सोएं। इस दिन जल्दी उठना चाहिए और बिना स्नान किए कुछ भी खाने से बचना चाहिए। यदि आपका व्रत नहीं है तब भी आपको बिना स्नान किए भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।

3. शिवरात्रि पर संभव हो तो रात में सोने से बचना चाहिए।

5. इस दिन घर में क्लेश आदि नहीं करना चाहिए।

5. इस दिन अन्न का सेवन न करें। इसकी जगह फलों का सेवन कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर क्या करना चाहिए ?

1. आज के दिन यदि व्रत हैं तो भगवान शिव का रुद्राभिषेक या अभिषेक जरूर करना चाहिए।

2. शिवपुराण के अनुसार, बेल वृक्ष के नीचे स्नान करने से कई जन्मों के पाप कट जाते हैं। ऐसे में इस दिन संभव हो तो बेल के पेड़ के नीचे या पड़े नहीं मिलने पर बेलपत्र सिर पर रखकर भी स्नान करना चाहिए।

3. महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

4. संभव हो तो रात्रि के दौरान जागरण करना चाहिए। रात में भगवान शिव का भजन कीर्तन करें। वहीं व्रत को अगली सुबह स्नान के बाद प्रसाद ग्रहण करके और भगवान शिव को तिलक लगाकर तोड़ें।

5. इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   8 March 2024 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story