नवरात्रि 2023: इस दिन से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए किस दिन मां दुर्गा के किस स्वरूप की होगी पूजा

इस दिन से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए किस दिन मां दुर्गा के किस स्वरूप की होगी पूजा
नवरात्रि का समापन 23 अक्टूबर को होगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मां दुर्गा की आराधना का सबसे बड़ा पर्व यानि शारदीय नवरात्रि आने वाला है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के इस त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है, जिसकी शुरुआत आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को होती है। इस वर्ष इस पर्व की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है और इसका समापन 23 अक्टूबर को किया जाएगा। बता दें कि, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है।

बता दें कि, नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक मां आदिशाक्ति के नौ स्वरुपों शैलपुत्री, ब्रह्राचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों के कष्टों को सुनती हैं। साथ ही उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा के किस स्वरूप की किस दिन की जाएगी आराधना...

मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप और उनकी पूजा का दिन व तारीख:

क्रमांक

दिनांक

दिन

स्वरूप

नवरात्रि का पहले दिन

15 अक्टूबर 2023

शनिनार

मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना)

नवरात्रि का दूसरा दिन

16 अक्टूबर 2023

रविवार

मां ब्रह्मचारिणी पूजा

नवरात्रि का तीसरा दिन

17 अक्टूबर 2023

सोमवार

मां चंद्रघंटा पूजा

नवरात्रि का चौथा दिन

18 अक्टूबर 2023

मंगलवार

मां कुष्मांडा पूजा

नवरात्रि का पांचवां दिन

19 अक्टूबर 2023

बुधवार

मां स्कंदमाता पूजा

नवरात्रि का छठवां दिन

20 अक्टूबर 2023

गुरुवार

मां कात्यायनी पूजा

नवरात्रि का सातवं दिन

21 अक्टूबर 2023

शुक्रवार

मां कालरात्रि पूजा

नवरात्रि का आठवां दिन

22 अक्टूबर 2023

शनिवार

मां महागौरी पूजा

नवरात्रि का नौवां दिन

23 अक्टूबर 2023

रविवार

मां सिद्धिदात्री पूजा

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष, वास्तुशास्त्री) की सलाह जरूर लें।

Created On :   10 Oct 2023 6:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story