6 मूलांक, 6 दिसंबर को यह मुहूर्त होगा आपके लिए शुभ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक दिन ग्रह नक्षत्रों के अनुसार ही शुभ अशुभ मुहूर्त का निर्धारण होता है। किसी विशेष दिन पर ग्रह नक्षत्रों के अनुसार विशेष परिवर्तन आने पर वह उस दिन के लिए मंगलकारी हो जाता है। अर्थात शुभ मुहूर्त कहलाता है। ज्योतिष विज्ञान में इन मुहूर्तों एवं ग्रह नक्षत्र परिवर्तन का विशेष महत्व है, क्योंकि प्रत्येक दिन एक जीवात्मा संसार में आती है और इन ग्रहों का असर उस पर देखने मिलता है। यहां हम आपको 6 दिसंबर के शुभ समय मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं। 6 तारीख काे जन्मे लाेगाें का मूलांक 6 होता है आैर इस अंक का संचालक शुक्र ग्रह को माना गया है।
ऐसे हाेते हैं मूलांक 6 के जातक
जिन जातकों का जन्मदिन 6 दिसंबर काे है उनके लिए भी ये दिन अति मंगलकारी बताया गया है। इस दिन जन्मे लाेग कलाप्रेमी हाेते हैं। ये अत्यधिक सुंदर नही किंतु बेहद आकर्षक होते हैं इनका स्वभाव विनोदी होता है। ये आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इन्हें खूबसूरत फूलों एवं सुगंध का बहुत शौक होता है। मूल रूप से 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा प्रभावित किया जाता है। शुक्र ग्रह अति आकर्षक एवं सुंदर ग्रह माना गया है। जिसका प्रभाव जातकों पर भी देखने मिलता है। शुक्र ग्रह आपकाे समय समय पर संचालित करता रहता है आैर अपने अनुसार ही आपकी साेचने समझने की ताकत काे परिवर्तित करता रहता है। इस वजह से कभी-कभी आप निराश भी हाे जाते हैं ताे कभी-कभी बडे़-बड़े काम करने के लिए भी तैयार।
शुभ मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2074
अयन- दक्षिणायन
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिवस तिथि- तृतीया।
दिवस नक्षत्र- पुनर्वसु।
दिशाशूल- उत्तर।
चाैघडि़या दिन
42 - 08:03 लाभ
08:03 - 09:23 अमृत
09:23 - 10:43 काल
शुभ समय या मुहूर्त : सुबह 6.00 से 9.00 तथा 10.30 से दोपहर 12.00 बजे तक।
सुझाव : आज गणपति बप्पा को प्रणाम करके ही घर से निकलें, बप्पा को लड्डू खिलाएं और खुद भी मीठा खाएं।

Created On :   6 Dec 2017 8:32 AM IST