तिरुमला तिरुपति देवस्थानम : सिर्फ यहां मिलता है ऐसा 'कल्याणम् लाडू'

डिजिटल डेस्क, तिरुपति। तिरुमला तिरुपति देवस्थान आंध्रप्रदेश में स्थित यह स्थान देश के सबसे धनी मंदिरों में से एक माना जाता है। यह स्थान जितना अद्भुत और दर्शनीय है यहां का प्रसाद, जिसे कल्याणम् लाडू या प्रसादम् भी कहा जाता है बेहद प्रसिद्ध है। यह एक लड्डू होता है जिसे लाडू भी कहा जाता है। इसका आकार आम लड्डुओं से एकदम अलग होता है। यदि इस एक लड्डू को कोई खा ले तो उसे भोजन की आवश्यकता फिर पूरे दिन नही है। इस कल्याणम् को साक्षात तिरूपति भगवान का आशीर्वाद माना जाता है। यहां हम आपको तिरूपति से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स बताने जा रहे हैं....
1. यह स्थान कितना धनी है या यहां भक्त कितना चढ़ावा चढ़ाते हैं इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां साल 2016 में 26 करोड़ रूपए की आमदानी हुई थी।
2. मन्नत पूरी करने के लिए बालाजी के दरबार में विदेशों से भी आते हैं। यहां मन्नत पूरी होने पर बालों को दान करने का नियम है।
3. कहा जाता है की इस मंदिर मे वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति के बाल असली हैं और ये हमेशा मुलायम रहते हैं कभी भी उलझते नही हैं। लोगों का मानना है कि भगवान यहां स्वयं विराजते हैं। जिसकी वजह से ऐसा है।
4. यहां बालाजी की मूर्ति हमेशा ही नम रहती है। साथ ही इससे एक और बड़ा ही अद्भुत रहस्य जुड़ा हुआ है। यदि आप मूर्ति पर कान लगाकर सुनेंगे तो समुद्र की आवाज आपको सुनाई देगी।
5. इस मंदिर के मुख्य द्वार के दायीं ओर एक छड़ी देखने मिलेगी। इसके बारे में बताया जाता है कि बाल रूप में बालाजी की पिटाई की गई थी। जिससे उनकी ठोड़ी पर चोट भी आई। इसी वजह से घाव भरने हमेशा उनक ठोड़ी पर चंदन का लेप लगाया जाता है।
6. कल्याणम लाडू अब 200 रुपये और 25 रुपये प्रति 50 रुपये में बेचे जाएंगे। इस श्रेणी के तीर्थयात्रियों के लिए 100 रुपये खर्च होंगे।
Created On :   22 Dec 2017 8:52 AM IST