घर में सुगंधित धुआं करने के 5 फायदे, इस दिन खिंचती हैं बुरी शक्तियां...

benefits of smoke,dhunaa According to the religion, use these 5 tips
घर में सुगंधित धुआं करने के 5 फायदे, इस दिन खिंचती हैं बुरी शक्तियां...
घर में सुगंधित धुआं करने के 5 फायदे, इस दिन खिंचती हैं बुरी शक्तियां...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धुआं किसी को भी परेशान कर सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि धुआं करने से घर में पाॅजिटिव एनर्जी आती है। देवों को सुगंधित धुआं आतिप्रिय होता है। सुबह व शाम करने से सकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होता होता है और इष्ट प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं, लेकिन सुगंधित धुआं करने से पहले भी कुछ बातों को ध्यान रखना आवश्यक है। यहां हम आपको धुएं से जुड़ी कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं...

  1. मां लक्ष्मी को इत्र की खुशबू और सुगंधित धुआं अतिप्रिय है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहे तो गोबर के उपले पर शुद्ध घी और पीली सरसों का धुआं तिजोरी के सामने करें। इससे बेहद अच्छी सुगंध आती है। ऐसा करने से तिजोरी में हमेशा धन रहेगा। 
  2. कई बार वास्तुदोष से भी घर की सुख शांति छिन जाती है और हमें पता नहीं चलता। ऐसे में कर्पूर का धुआं सुबह-शाम प्रतिदिन करें। इससे वास्तुदोष दूर हो जाता है और घर में सुख, धन व समृृद्धि आती है। 
  3. धन में वृद्धि के लिए भी इसी प्रक्रिया को अपनाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कर्पूर का धुआं तिजोरी या जिस स्थान पर आप पैसा रखते हैं वहां पर करें। इससे धन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जाता है।  
  4. घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए सुगंधित हल्का धुआं करना आवश्यक है। इससे चित्त शांत व प्रसन्न होता है। 
  5. यहां यह बात भी ध्यान रखने योग्य है कि अमावस्या या विशेष अवसरों की रात्रि पर किसी भी तरह के सुगंधित धुएं को करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन नकारात्मक शक्तियां जाग्रत रहती हैं। ऐसे में ये धुआं उन्हें आपकी या आपके घर की ओर आकर्षित कर सकता है। जिसके दुष्परिणाम बाद में देखने मिलते हैं। 

Created On :   7 Oct 2017 11:13 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story