बुध का राशि परिवर्तन 8 जनवरी को, इन जातकों पर दिखेगा प्रभाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण होगा, अर्थात राशि परिवर्तन कर मकर में प्रवेश करेगा, किंतु उससे पूर्व ही बुध का मासिक गोचर 8 जनवरी 2018 सोमवार को होने जा रहा है। नए साल में बुध का ये पहला मासिक गोचर है। बुध राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस परिवर्तन का प्रभाव अन्य राशियों पर भी कहीं न कहीं देखने मिलेगा।
मेष
विघ्न बाधाएं आने के संकेत, यात्रा में भी बाधा। संबंधियों से विवाह की संभावना। ये समय आपके लिए कुछ कष्टकारी हो सकता है।
वृष
धन का आगमन होगा, शत्रु पर विजय पाएंगे, मन प्रसन्न बना रहेगा। लगभग सभी कार्यों में सफलता के संकेत हैं।
मिथुन
जीवनसाथी से विवाह के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में भी हानि की संभावना है। यात्रा कष्टप्रद होगी। आप इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतें।
कर्क
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मानसिक शांति भी आप प्राप्त कर सकेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह
मानसिक अवसाद आपको कष्ट दे सकता है। जीवनसाथी और संतान दोनों से विवाद के संकेत मिल रहे हैं। आपको शांति से काम लेने की जरूरत हैै। प्रेम संबंधों में भी कष्ट होगा।
कन्या
परिवार की ओर से सुख मिलने के संकेत हैं। संपत्ति में लाभ होगा। धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको कोई अच्छा समाचार भी मिल सकता है।
तुला
आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। प्रियजनों से विवाद हो सकता है। बुध का गोचर आपकी राशि में प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न करेगा।
वृश्चिक
लंबे समय बाद आपको धन लाभ के संकेत हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। मीठी वाणी आपको श्रेष्ठता की ओर ले जाएगी।
धनु
धनहानि के संकेत बने हुए हैं। कड़वे बोल आपके लिए परेशानी खड़ी करेंगे। धनहानि भी हो सकती हैं। संयम से हाम लें।
मकर
सुख में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। धन हानि की भी संभावना बनी हुई है। विद्या अध्ययन में मन लगेगा। संबंधियों से विवाद के भी संकेत हैं।
कुंभ
शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान का सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। संतान की ओर से भी कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। बुध का गोचर अनुकूल प्रभाव देगा।
मीन
नए पद के प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यवसाय में भी लाभ हो सकता है। विभिन्न कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु भी आपके सामने परास्त होंगे।
Created On :   5 Jan 2018 8:35 AM IST