दिवाली पर बन रहा है ये शुभ योग, इस मुहूर्त में करें 'लक्ष्मी' पूजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस बार दो दिन छोड़ दिए जाएं तो दिवाली से पूर्व 5 से 19 अक्टूबर तक हर दिन कोई ना कोई विशेष योग बन रहा है। त्योहारों का ऐसा संयोग करीब डेढ़ दशक बाद बन रहा है। इन दिनों में सर्वार्थसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग, कुमार व राजयोग, पुष्य नक्षत्र का अद्भुत संयोग है। 19 अक्टूबर दिवाली का दिन लक्ष्मी पूजन का सबसे उर्पयुक्त है।
5 से 19 अक्टूबर तक के शुभ योग
- 5 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा सर्वार्थसिद्धि योग
- 6 अक्टूबर: अमृतसिद्धि योग सूर्योदय से शाम 7 बजे तक।
- 7 अक्टूबर: कुमार योग।
- 8 अक्टूबर: करवा चौथ व राजयोग
- 9 अक्टूबर: सर्वार्थसिद्ध योग सूर्योदय से दूसरे दिन तक
- 10 अक्टूबर: कुमारयोग सुबह से दोपहर 12 बजे तक
- 11 अक्टूबर: सर्वार्थसिद्धि योग
- 12 अक्टूबर: रवियोग सूर्योदय से 9.57 बजे तक
- 13 अक्टूबर: सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 7.46 बजे तक, सुबह 7.46 से रहेगा पुष्य नक्षत्र
- 17 अक्टूबर : धन तेरस
- 18 अक्टूबर : रुप चतुर्दशी व सर्वार्थसिद्धि 6.38 से अगले दिन सुबह 6.38 बजे तक
- 19 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजन स्वयं सिद्ध मुहूर्त
स्वयं सिद्ध मुहूर्त
19 अक्टूबर गुरुवार कार्तिक माह की अमावस्या को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र तथा पूरे दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त रहेगा। जिससे लक्ष्मी पूजन पूरे दिन ही उत्तम बताया जा रहा है। ये योग अगले दिन सुबह तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्थिर लग्न में यदि लक्ष्मी पूजन किया जाए तो लक्ष्मी स्थिर रहती है जिसकी वजह से व्यापार भी अच्छा चलता है।
दिवाली पूजन मुहूर्त
प्रदोष काल 5.51 से रात 8.25 बजे तक है। लक्ष्मी पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त शाम 7.30 से 7.55 बजे तक रहेगा। इसमें कुंभ का स्थिर नवांश, प्रदोष काल व वृष लग्न भी रहेगा।




Created On :   5 Oct 2017 11:48 AM IST