आज करें शनि को ऐसे प्रसन्न, होंगे रुके हुए काम पूरे

आज करें शनि को ऐसे प्रसन्न, होंगे रुके हुए काम पूरे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है। माना जाता है कि शनिदेव सभी को अपने कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जिसके कर्म बुरे होते हैं उन्हें बुरे फल मिलते हैं और जिनके कर्म अच्छे होते हैं उन्हें अच्छे फल मिलते हैं। शनिदेव के कुप्रभावों से मनुष्य को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर जिस भी मनुष्य पर शनिदेव की कृपा होती है वो मनुष्य हमेशा सफलता की ओर अग्रसर होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शनिदेव के कृपा पाने के कुछ उपाय हम आपको बता रहे हैं जिन्हें आप शनिवार के दिन कर सकते हैं। ये उपाय करने से शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
 

  • अगर किसी उच्च पद पर हैं तो अपने साथ काम करने वालों के साथ अच्छा व्यवहार करें। जितना हो सके उनकी मदद करें। शनिदेव इससे प्रसन्न होते हैं।
     
  • निचले तबके के लोगों और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद करने वालों से शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उनके अच्छे कर्म के लिए अच्छा फल देते हैं।
     
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं या फिर उस तेल को गरीबों में दान करें।
     
  • शनिवार को काला तिल और गुड़ चीटों को खिलाएं। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
     
  • शनिवार के दिन चमड़े के जूते चप्पल का दान करने से भी शनिदेव मनोकामना पूरी करते हैं।
     
  • शनिवार के दिन गाय की सेवा करना चाहिए और शनिवार को शाम को गाय को चारा देना चाहिए।
     
  • शनिवार को अपने खाने का कुछ भाग निकाल कर कौओं के लिए निकाल दें।
     
  • शनिवार के दिन काली उड़द, तेल, काला कंबल,  काला कपड़ा या फिर लोहे की चीजें ब्राहमण को दान में देनी चाहिए।
     
  • शनिवार के दिन व्रत भी रखें और एक समय भोजन करें, दूध और जूस का सेवन करें।
     
  • शनिवार के दिन जितना हो सके काले रंग के कपड़े पहनें। काला रंग शनिदेव का प्रिय है।

Created On :   7 April 2018 8:29 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story