स्वप्न फल, जानिए किस स्वप्न का होता है क्या अर्थ...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न हर इंसान को आते हैं। कभी याद रहते हैं तो कभी इन्हें देखकर हम सुबह उठते ही भूल जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि जो कुछ दिमाग में सोचा जाता है उसी के अनुसार स्वप्न आते हैं, लेकिन कुछ स्वप्न ऐसे होेते हैं जो हमे भविष्य का संकेत देते हैं। कुछ ऐसी चीजें हमें स्वप्न में दिखाई देती हैं, जिनके फल के बारे में यदि आप जानते हैं तो भविष्य में आने वाली आपदा से पहले ही सतर्क हो सकते हैं। यहांहम आपको कुछ स्वप्न फलों के बारे में बताने जा रहे हैं...
शुभ संकेत
किसी प्रिय की मृत्यु- उसकी आयु में वृद्धि
स्वप्न में रोना- शुभ समाचार मिलना
सिंह दिखाई देना- तरक्की का संदेश
हरा-भरा जंगल देखना- प्रसन्नता का संदेश
स्वयं को उड़ते हुए देखना-किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा
पलंग पर सोना- गौरव प्राप्त होगा
किसी से या अपने किसी प्रिय से लड़ाई करना- गुड न्यूज या उससे रिलेशन मजबूत होंगे।
सावधान हो जाइए
छोटा जूता पहनना- किसी महिला से झगड़ा
चंद्रग्रहण देखना- बड़ी समस्या आने वाली है, कोई रोग होना
चीटी देखना- किसी मुसीबत में पड़ जाना
आंखों में काजल लगाना- शरीर को कष्ट
स्वयं के कटे हाथ - किसी निकटस्थ प्रिय की मृत्यु का संकेत
सूखा हुआ बगीचा - परिवार में कष्ट
भेडि़या देखना- दुश्मन से हानि या भय
राजनेता की मृत्यु - देश में कोई मुश्किल होना
पहाड़ हिलते देखना- बीमारी का प्रकोप
खाना देखना- किसी की मृत्यु का समाचार
स्वयं को भोजन करते देखना- किसी बड़ी आपदा मृत्यु तुल्य का संकेत
फल समय पर निर्भर
इसके अतिरिक्त भी अनेक तरह के स्वप्न आते हैं जिनका फल उनके समय पर निर्भर करता है। आमताैर पर सुबह 4 से 5 के बीच आने वाले स्वप्न सही माने जाते हैं। रात्रि के अन्य कालाें में दिखने वाले स्वप्नाें को उतना महत्व प्राप्त नही है। यहां ज्याेतिष विज्ञान के अनुसार संभावित फलाें पर चर्चा की गयी है।
Created On :   19 Dec 2017 9:26 AM IST