राहु से संबंधित है अंक 4, अगर आपका भी इससे कोई रिश्ता है तो जरूर पढ़ें

डिजिटल डेस्क। ज्योतिष विद्या के अंतर्गत 9 ग्रह हैं और हर ग्रह का संबंध किसी ना किसी राशि विशेष से होती ही है,लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि राशि के अलावा अंकों से भी इन ग्रह का एक खास रिश्ता है। जिस तरह शनि का अंक 4 और सूर्य का अंक 4 है... उसी तरह राहु का अंक 4 माना गया है। अगर आपका भाग्यांक या मूलांक 4 है तो इसका अर्थ यह है कि आपका जीवन राहु के प्रभाव में है। यूं तो हर व्यक्ति की अपनी-अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं लेकिन राहु के प्रभाव में जो व्यक्ति अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, अर्थात जिनका अंक 4 हैं, उनका जीवन कैसा होता है या रहने वाला है, ये जानने की कोशिश करते हैं।
जिन लोगों का मूलांक राहु का अंक है, उन्हें जीवन में उथल-पुथल बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती। उन्हें हर चीज पूरी तरह व्यवस्थित चाहिए। ये लोग बहुत प्रैक्टिकल होते हैं जो कल्पनाओं की दुनिया में रहना पसंद नहीं करते। जीवन में कोई भी फैसला भावनाओं के आवेश में आकर नहीं लेते। अच्छी तरह सोचने-समझने के बाद ही ये लोग किसी निर्णय पर पहुंचते हैं। ये लोग बहुत सादे होते हैं, इनका जीवन बहुत साधारण होता है और बिना वजह शेखियां मारना इनकी आदत नहीं होती।
स्थिति और समय के अनुसार निर्णय लेने वाले होते हैं
राहु के अंक वाले व्यक्ति मेहनती और उद्यमी होते हैं। ये लोग मेहनत से बिल्कुल जी नहीं चुराते। ये लोग स्थिति और समय के अनुसार निर्णय लेते हैं, कभी भी बहुत दूर की सोचकर नहीं चलते। इनका हर कार्य पूरी तरह योजनाबद्ध होता है, ताकि आने वाली परेशानियों से बचा जा सके, लेकिन हर सिक्के के दो पहलू हैं, कुछ इसी तरह 4 के अंक उके भीतर कुछ सकारात्मकता है तो कुछ नकारातमक बातें भी हैं। चलिए जानते हैं वो क्या हैं।
जिन लोगों का मूलांक राहु प्रधान है, यानि कि 4, तो ये लोग किसी काम की पहल खुद करेंगे तो उसमें कभी सफलता नहीं मिल पाती। पहले से जारी कार्य को ही अपने हाथ में लेकर ये सफल हो सकते हैं। कार्य की पूर्ण रूप रेखा बनी तैयार मिले, तो ही आप उसमें सफल हो पाएंगे। इस अंक के लोग अत्याधिक जिद्दी और अड़ियल होते हैं। कल्पनाशक्ति के अभाव की वजह से इनका ये रूप और ज्यादा गंभीर हो जाता है। इस वजह से ये लोग दूसरों के लिए बेकार भी हो जाते हैं, इनसे काम लेना मुश्किल होता है।
तर्क-वितर्क की आदत लोगों को कर देती है दूर
इन लोगों को अचानक लिया गया निर्णय पसंद नहीं आता, किसी भी काम को बिना किसी तैयारी के नहीं कर पाते। अत्याधिक तर्क-वितर्क करने की वजह से बहुत ही कम लोग आपको पसंद करते हैं। हमेशा गंभीर रहने की वजह से आपके दोस्त भी ज्यादा नहीं होते। इस प्रवृत्ति की वजह से लोग उनसे दूर भागते हैं, परिणामस्वरूप ये उनकी तरक्की में बाधा का काम करती है। ये लोग काम में इतना लीन हो जाते हैं कि इन्हें ना तो अपने स्वास्थ्य और ना ही अपने जीवन की परवाह रहती है। ये इनके लिए खतरनाक साबित होता है।
अब जानते हैं राहु के अंक से प्रभावित लोगों का निजी जीवन किस तरह का होता है। 4 के अंक वाले व्यक्तियों को लाग-लपेट कर बात करने का शौक नहीं होता। वो सीधी बात करते हैं और सुस्पष्ट तरीके से बात करते हैं। ये लोग बहुत ईमानदार भी होते हैं। ये लोग अपने माता-पिता के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं, उनके बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। वे उन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं। आप अपने जीवन को पूरी तरह व्यवस्थित करके ही चलते हैं। इनके जीवन में नियमों का महत्व बहुत ज्यादा होता है। आप अपने बनाए गए ढर्रे से नहीं हटते और साथ ही अपने पारिवारिक और प्रोफेशनल जीवन को सुरक्षित रखकर ही कोई निर्णय लेते हैं।
राहु के अंक वाले लोग किस क्षेत्र में अपना कॅरियर बना सकते हैं या किस क्षेत्र में सफल हो सकते हैं, ये जानते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अच्छे इंजीनियर साबित हो सकते हैं। भवन निर्माता या डिजायनिंग में भी हाथ आजमा सकते हैं। वैज्ञानिक, किसान, वकील... आदि व्यवसायों में भी सफल हो सकते हैं। आप बिल्डर हो सकते हैं या मैकेनिक का कार्य भी कर सकते हैं। इस अंक के लोगों में बचपन से ही जोड़ने-तोड़ने की आदत होती है। अपने जीवन में छोटे पैमाने पर किया ये काम, आगे चलकर इनका कॅरियर बन सकता है।
Created On :   31 May 2018 11:45 AM IST