जानिए कितने लकी हाेते हैं दांतों के बीच गैप वाले लाेग...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यदि आप समुद्रशास्त्र के जानकार हैं तो किसी भी इंसान के शरीर के अंगों से उसके बारे में सबकुछ पता कर सकते हैं। मतलब वह कैसा है और उसके भविष्य में क्या होने वाला है। समुद्रशास्त्र में अंगों एवं व्यवहार से जुड़ी ऐसी कई बातें बतायी गई हैं। इससे पहले हम आपको आंखें, कान, तिल आदि के बारे में बता चुके हैं, लेकिन आज यहां आपको दांतों के बीच के गैप के बारे में बताया जा रहा है।
आपने ऐसे अनेक लोग अब तक देखे होंगे जिनके दांतों के बीच में गैप होता है। कुछ लोग इसे अच्छा नही मानते वहीं इसे खूबसूरती पर दाग माना जाता है, लेकिन आपको इसकी सच्चाई के बारे में बताया जा रहा है जो सिर्फ भारत में ही नही विदेशों में भी प्रचलित है...
ये हैं खूबियां
-समुद्र शास्त्र के अनुसार जिनके लोगों के दांतों के बीच में गैप होता है वे बेहद क्रिएटिव होते हैं। भविष्य में उन्हें अनेक क्षेत्रों में सफलता मिलती है। ऐसे लोगों का रुझान कला के प्रति अधिक होता है।
-दांतों में गैप मतलब दो दांतों के बीच खाली जगह, ऐसे लोगों को तेज दिमाग माना गया है। ये काफी बुद्धिमान होते हैं, लेकिन कई बार इनका तेज दिमाग ही इनके लिए मुसीबत बन जाता है।
-समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि कलात्मक होने की वजह से इनकी रुचि ऐसी ही चीजों में होती है, लेकिन कई बार गलत निर्णयों की वजह से ये जीवन में अधिक सफलता प्राप्त नही कर पाते।
-इस तरह के लोग बहुत बातूनी भी होते हैं। बहुत ज्यादा बोलने की आदत की वजह से कई बार ये झूठ भी बोल देते हैं और मुसीबत में पड़ जाते हैं। किसी की छोटी सी खूबी भी इन लोगों को जल्दी ही प्रभावित कर लेती है।
-नाइजीरिया और फ्रांस में दांतों के गैप को सुंदरतला और गुडलक की निशानी माना जाता है। ऐसे लोगों को योग्य और इंटेलीजेंट माना गया है।
-समुद्रशास्त्र के अनुसार ये लोग खाने पीने के शौकीन और हिसाब-किताब के पक्के होते हैं। स्वादिष्ट और चटपटा भोजन इन्हें पसंद होता है। हिसाब-किताब के मामले में ये संबंधियों को भी नही छोड़ते।

Created On :   30 Nov 2017 9:50 AM IST