सुखी जीवन के लिए करें ये उपाय, घर में रहेगी खुशहाली

By - Bhaskar Hindi |2 April 2018 10:09 AM IST
सुखी जीवन के लिए करें ये उपाय, घर में रहेगी खुशहाली
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हमारे जीवन में कब कौन सी समस्या आकर खड़ी हो जाए कहा नहीं जा सकता। क्योंकि जीवन में हमें कई तरह की परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। कई बार हमारे जीवन में ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिन्हें हम खुद समझ नहीं पाते कि ये क्या हो रहा है और क्यों हो रहा है। हम बस परेशान होते रहते हैं और सोचते रहते हैं कि इस समस्या से निजात कैसे पाई जाए। ऐसी ही परिस्थितियों से निजात दिलाने के लिए हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
सुखी जीवन के लिए करें ये उपाय
- बैठते समय हमेशा उत्तर और पूर्व की दिशा की तरफ ही बैठना चाहिए। इसको बहुत शुभ माना जाता है।
- एक गिलास में शुद्ध जल भरकर उसमें एक चुटकी हल्दी डाल लें। इसके बाद उस पानी का आम या अशोक के पत्ते से पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सुख-शान्ति बनी रहेगी।
- अपने घर के मुख्य द्वार पर घुंघरू बांधना चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। ये आपके घर को बुरी नजर से बचाता है।
- कांच का टूटना अशुभ माना जाता है। इसलिए टूटे हुए कांच को कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। ये परिवार के लिए संकट का संकेत हो सकता है।
- घर में लगे कांच या किसी दर्पण की परछाई बेडरूम में नहीं पड़नी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
- घर में पोंछा करते समय उस बाल्टी में 5 चम्मच नमक डालकर पोंछा लगाएं। ऐसा प्रतिदिन करने से घर में खुशहाली आती है।
- घर में कभी भी गोल आकार की डायनिंग टेबल का प्रयोग न करें।
- अपने ड्राइंग रूम में हमेशा कुछ मात्रा में फिटकरी जरूर रखें।
- घर में खुशहाली के लिए घर के मुख्य़ द्वार पर बाहर और अंदर की तरफ भगवान गणेश जी की फोटो अवश्य लगाएं।
- अपने घर की उत्तर दिशा में हनुमान जी आशीर्वाद लेने वाली मुद्रा की तस्वीर जरूर लगाएं।
Created On :   2 April 2018 12:07 PM IST
Next Story