झाड़ू के साथ ऐसा करने पर रूठ जाती हैं 'लक्ष्मी', दिवाली पर अपनाएं ये टोटके

By - Bhaskar Hindi |12 Oct 2017 3:50 AM IST
झाड़ू के साथ ऐसा करने पर रूठ जाती हैं 'लक्ष्मी', दिवाली पर अपनाएं ये टोटके
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झाड़ू, आमतौर पर इसका प्रयोग हम घर की सफाई करने में करते हैं, लेकिन शायद ही आप जानते होंगे कि झाड़ू से ही आपके घर की सुख-शांति व लक्ष्मी बनी रहती है। जी हां, झाड़ू को माता लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू का अपमान करने पर लक्ष्मी रूठ जाती है और जीवन में अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको यहां दिवाली से पूर्ण झाड़ू से जुडे़ ऐसे ही कुछ तथ्य बताने जा रहे हैं...
अपनाएं ये तरीके
- झाड़ू में कभी गलती से भी पैर या (लात) नहीं मारना चाहिए। घर में बच्चों को भी ये बात बताएं।
- मेहमानों को दिखते स्थान पर झाडू रखना अपशकुन माना जाता है। झाड़ू को सदैव छिपा कर रखें।
- घर के मुख्य दरवाजे पर भी झाड़ू कभी ना रखें इससे नकारात्मकता का घर में प्रवेश होता है।
- भोजन कक्षए रसोई अथवा भंडार गृह में कभी झाडू न रखें। ऐसा करने पर घर के संसाधनों में कमी आती है।
- झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखें। ये अपशकुन की निशानी है।
- दो झाड़ू को भी भी साथ-साथ नहीं रखना चाहिए। इससे घर में लड़ाई-झगड़ा व क्लेश बढ़ता है।
- नए घर में प्रवेश कर रहे हैं तो पुरानी झाड़ू लेकर ना जाएं। नए घर में नई झाड़ू के साथ ही प्रवेश करें। इसे शुभ माना जाता है।
विशेष मुहूर्त पर करें दान
- मां लक्ष्मी की कृपाप्राप्ति के अपने घर के आसपास के किसी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में तीन झाडूओं का बिना किसी को बताए दान करें।
- जब भी आप झाड़ू दान कर रहे हैं उससे पूर्व ही तीन झाड़ूओं को साथ ही ले आएं, लेकिन इन्हें साथ ना रखें।
- आम दिनों की बजाए किसी विशेष दिन या मुहूर्त जैसे शुक्रवार, पुष्य या रवि नक्षत्र व दिवाली पर इस दान की महत्ता बहुत बढ़ जाती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का वास होता है।

1/TOTAL_COUNTNULL

2/TOTAL_COUNTNULL

3/TOTAL_COUNTNULL
Created On :   12 Oct 2017 8:44 AM IST
Next Story