जानिए कब है स्कन्द षष्ठी व्रत? क्या है व्रत का शुभ मुहूर्त, संतान की चाह रखने वाले जरूर करें ये व्रत

Know when is Skanda Shashthi fasting? what is the auspicious time
जानिए कब है स्कन्द षष्ठी व्रत? क्या है व्रत का शुभ मुहूर्त, संतान की चाह रखने वाले जरूर करें ये व्रत
धर्म जानिए कब है स्कन्द षष्ठी व्रत? क्या है व्रत का शुभ मुहूर्त, संतान की चाह रखने वाले जरूर करें ये व्रत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी व्रत मनाया जाता है। इस महीने स्कंद षष्ठी का व्रत 5 जुलाई को मनाया जाऐगा। संकट षष्ठी व्रत माता पार्वती और भगवान शिव  के पुत्र भगवान कार्तिकेय को समर्पित होता है। बताया जाता है, कि कार्तिकेय का एक नाम स्कंद कुमार भी है। इस व्रत के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा - अर्चना की जाती है। सभी का कहना है, कि इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से आप के घर में व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है। हिंदू  कैलेंडर के अनुसार हर महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है। स्कंद षष्ठी को संतान षष्ठि के नाम से भी जाना जाता है, तो चलिए जानते हैं, कि व्रत से जुड़े शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में

जानिए शुभ मुहूर्त
स्कंद षष्ठी व्रत 5 जुलाई दिन मंगलवार 2:57 से शुरु होगा।
6 जुलाई दिन बुधवार को 7:19 पर व्रत का समापन होगा। 
 स्कंद षष्ठी का व्रत 5 जुलाई को रखा जाएगा।

जानिए स्कंद षष्ठी व्रत का महत्व
लोगों का कहना है कि जो भी स्कंद षष्ठी व्रत करता है, उसे निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है। इस व्रत को संतान सुख शांति के लिए रखा जाता है। इस व्रत को रखने से बच्चों की आयु लंबी  होती है। स्कंद षष्ठी व्रत की कथा के मुताबिक ऋषि की आंखों की रोशनी चली गई थी, तो उन्होंने यह व्रत रखा था और भगवान कार्तिकेय की पूजा की थी। व्रत के प्रभाव से उनकी आंखों की रोशनी वापस आ गई। दूसरी कथा में बताया गया है कि प्रियव्रत का मृत बच्चा इस व्रत को करने से  दोबारा जीवत हो उठा था।

सभी कष्टों से मिलती है मुक्ति

ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से लोभ, मोह, क्रोध और अहंकार से मुक्ति मिल जाती है। धन, यश और वैभव में वृद्धि होती है।  व्यक्ति सभी शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता हैं। 
 

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर बताई गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Created On :   2 July 2022 11:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story