मूलांक बताते हैं आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं या प्रेम विवाह में यकीन रखते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपके मूलांक के हिसाब से आपका प्रेम विवाह हो सकेगा या नहीं। वैसे यह ग्रह नक्षत्रों पर भी आधारित होता, किंतु मूलांक का असर कहीं ना कहीं देखने मिलता है
मूलांक 1 : ये कभी प्रेम या प्रेम विवाह में पहल नही करते। इनकी लव मैरिज मुश्किल ही होती है। सूर्य का प्रतीक माना गया है यह अंक।
मूलांक 2 : यह अंक चंद्रमा का प्रतीक है। इनका अपने पार्टनर पर विश्वास करना मुश्किल होता है। ये बहुत सोचकर प्रेम के मामले में आगे बढ़ते हैं, लेकिन आगे आने पर ये विवाह की कोशिश भी जरूर करते हैं।
मूलांक 3: यह गुरु का प्रतीक माना गया है। इस अंक के लोग यदि किसी के प्रेम में पड़ते हैं तो उनकी लव मैरिज सफल होती है।
मूलांक 4: इनके एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं। ये अंक राहु का प्रतीक है। ये लोग प्रेम विवाह में ज्यादा गंभीर नही होते, यदि कर भी लेते हैं तो बाद में भी ज्यादा गंभीरता नजर नही आती।
मूलांक 5: ये अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं और उनकी सहमति से ही विवाह करते हैं, किंतु यदि पसंद से शादी करते हैं तो भी परिवार की सहमति जरूर लेते हैं। ये अंक बुध का प्रतीक है।
मूलांक 6: यह शुक्र का प्रतीक है। इन्हें अक्सर ही प्रेम विवाह में सफलता मिलती है। हालांकि एक से ज्यादा प्रेम संबंधों की वजह से ये सच्चे साथी को खो देते हैं।
मूलांक 7: ये अंक केतु का प्रतीक बताया गया है। ये लोग काफी संकोची स्वभाव के बताए गए हैं। प्रेम विवाह का चाहते हुए भी समर्थन नही कर पाते। ये अपने पार्टनर से सच्चा प्रेम करते हैं।
मूलांक 8: ये लोग कम ही प्रेम संबंधों में आते हैं, लेकिन अगर एक बार इन्होंने तय कर लिया तो प्रेम विवाह में सफलता जरूर मिलती है।
मूलांक 9: ये मंगल का प्रतीक है। इनके रुख इस मामले में कुछ अलग होता है। ये लोग विवाद में नहीं पड़ना चाहते, इसलिए अरेंज मैरिज के प्रति ये ज्यादा संवेदनशील देखे जाते हैं।

Created On :   28 Nov 2017 7:50 AM IST