दुर्लभ दिन है आज, विशेष तिथि पर बना ऐसा संयोग 

Magh Purnima Tithi Grahankal, Be Aware On the 31 January 2018
दुर्लभ दिन है आज, विशेष तिथि पर बना ऐसा संयोग 
दुर्लभ दिन है आज, विशेष तिथि पर बना ऐसा संयोग 

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माघ माह की पूर्णिमा तिथि इस बार विशेष संयोग लेकर आ रही है। इस दिन त्रिवेणी स्नान का बहुत महत्व है। यदि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करना है तो संगम के तट पर पहुंचकर ब्रम्हमुहूर्त में स्नान करना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इसी दिन संत रविदास जयंती भी है। 31 जनवरी 2018 अर्थात आज का यह दिन विशेष माना जा रहा है जो कि करीब 35 साल बाद आया है। सिर्फ धार्मिक ही नही इस दिन पूर्ण चंद्रगहण होने की वजह से इस दिन की विशेषता खगोल विज्ञान में भी बढ़ गई है। 


संत के लिए स्वयं आईं देवी गंगा
माघ पूर्णिमा 31 जनवरी को संत रविदास या रैदास जयंती है। कहा जाता है कि इनकी प्रार्थना पर मां गंगा एक कठौती में प्रकट हो गई थीं। जिसकी वजह से इन्हें गुरू संत रविदास भी कहा जाता है। इनके अनुयायी इस दिन विशेष उत्सव का आयोजन करते हैं। 


पवित्र त्रिवेणी के तट पर स्नान
इस दिन त्रिवेणी अर्थात गंगा, यमुना और सरस्वती के तट पर स्नान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होते हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने, उनके चरणों में स्थान प्राप्त करने और एक माह के कल्पवास के बाद पूजन, अाराधना, उपवास का फल प्राप्त करन दिन माघ पूर्णिमा ही बताया गया है। 


पूर्ण चंद्रग्रहण
इस पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का अति दुर्लभ नजारा देखने मिलेगा। भारत में चांद हल्का नारंगी नजर आएगा, जबकि यूरोपिय देशों में यह नीले रंग में दिखेगा। ग्रहणकाल का प्रभाव बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार, बुजुर्गों पर अलग होता है। अतः इन सभी को ग्रहणकाल में घर से बाहर ना निकलने और ग्रहण की छाया से दूर रहने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाखून काटना, भोजन करना एवं भगवान की पूजा भी वर्जित माने गए हैं। ग्रहण में मोक्षकाल के उपरांत सभी कार्य पूर्व की भांति ही किए जा सकते हैं।

 

Created On :   30 Jan 2018 10:08 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story