महावीर जयंती विशेष: महावीर स्वामी के जीवन बदल देने वाले विचार

By - Bhaskar Hindi |29 March 2018 7:06 AM IST
महावीर जयंती विशेष: महावीर स्वामी के जीवन बदल देने वाले विचार
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भगवान महावीर स्वामी ने मानव जाति की भलाई के लिए अपना राज्य, धन-ऐश्वर्य और सारी सुख-सुविधाएं छोड़कर त्याग और तपस्या का रास्ता अपनाया था। वे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। भगवान महावीर का जन्म करीब ढाई हजार साल पहले बिहार के कुण्डलपुर में हुआ था। महावीर जयंती के अवसर पर आज हम आपको महावीर स्वामी के कुछ जीवन बदल देने वाले विचारों से अवगत कराएंगे।
महावीर स्वामी ने सारे संसार को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया और पूरी दुनिया को जैन धर्म के पांच सिद्धांत सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और अस्तेय के बारे में बताया।
महावीर स्वामी के कुछ ऐसे विचार जिनको अपनाकर आपका जीवन बदल जाएगा :
- हर जीवित व्यक्ति के प्रति दया भाव रखो, घृणा करने से तो सर्वनाश होता है।
- सबसे बड़ा धर्म अहिंसा है।
- पर्यावरण का महत्वपूर्ण सिद्धांत यह है कि एक आप ही इसके अकेले तत्व नहीं हो।
- स्वयं पर विजय प्राप्त करना लाखों दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने से बेहतर है।
- शांति और आत्म-नियंत्रण अहिंसा है।
- जियो और जीने दो, किसी को दुःख मत दो क्योंकि सभी का जीवन उनके लिए प्रिय होता है।
- सभी जीवों के प्रति सम्मान रखना अहिंसा है।
- प्रत्येक जीव आजाद है और कोई किसी पर निर्भर नहीं करता।
- कठिन परिस्थितयों में घबराना नहीं चाहिए बल्कि धैर्य रखना चाहिए।
- आत्मा अकेली आती है और अकेली जाती है उसका न कोई साथ देता है और न ही मित्र बनता है।
- भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है। कोई भी सही दिशा में अपना श्रेष्ठ प्रयास करके देव तत्व को प्राप्त कर सकता है।
- क्रोध हमेशा अधिक क्रोध को जन्म देता है और क्षमा और प्रेम हमेशा अधिक क्षमा और प्रेम को जन्म देते हैं।
- आपका इस दुनिया में कोई शत्रु नहीं है बल्कि असली शत्रु तो आपके भीतर मौजूद हैं और वे हैं- क्रोध, अहंकार, लोभ और घृणा।
- किसी आत्मा की सबसे बड़ी भूल खुद के असली रूप को नहीं पहचानना है और यह ज्ञान से ही प्राप्त हो सकती है।
- अगर आपको खुश रहना है तो दो चीजें हमेशा याद रखो- भगवान और अपनी मौत।
Created On :   29 March 2018 12:19 PM IST
Next Story