मंगलग्रह से हाेगी पीड़ा, इस दिन गलती से भी ना करें ये 3 काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलग्रह अत्यंत तेज एवं कष्टकारी ग्रह माना गया है। यदि कोई मंगलदोष से पीड़ित है तो इसका प्रभाव उसके स्वभाव पर भी स्पष्ट रूप से देखने मिलता है। उसका वैवाहित जीवन बगैर दोष निवारण के सुखी नही होता। उसे अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता है। कई बार इसकी वजह से साथी की मृत्यु भी हो जाती है। हालांकि इसके निवारण के लिए विशेषज्ञ भी उत्तम मार्ग बताते हैं, किंतु यहां हम आपको कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मंगलवार को नही करना चाहिए, अन्यथा इसके भी दुष्परिणाम देखने मिलते हैं।
-शास्त्रों में मंगल ग्रह को भूमि पुत्र कहा गया है। अतः इस दिन भूमि नही खोदना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो निश्चित ही आपको कष्टों का सामना करना पड़ता है। मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव मंगलवार को भूमि खोदने से पड़ता है। इस दिन घर की नींव भी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर के निर्माण के पूर्ण होने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई बार वह अधूरा ही रह जाता है।
-मंगल का संबंध बड़े भाई से भी माना गया है। इस दिन बड़े भाई से विवाद करने या अपशब्द बोलने से बचना चाहिए। हालांकि यह सामान्य दिनों में भी उचित नही माना गया। मंगलवा को विवाद की स्थिति दुर्घटना का कारण बनती है और परिवार में परेशानी बढ़ती जाती है।
-इस दिन उड़द की दाल खाने से शनि और मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। उड़द का संबंध शनि से है यदि आप मंगलवार को उड़द का सेवन करते हैं यह अपना प्रभाव अवश्य ही दिखाती है।
-मंगवार काे मंगलनाथ की पूजा उत्तम मानी गयी है। यदि आप मंगलदाेष से पीडि़त हैं ताे विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में मंगलनाथ की पूजा उत्तम हाेगी। स्मरण रहे कि यह पूजा विधान विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ही करें।
Created On :   7 Feb 2018 9:53 AM IST