बुध का तुला राशि में प्रवेश, 2 नवंबर तक प्रभावित होंगी ये 5 राशियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुध ग्रह ने 14 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर तुला में प्रवेश किया। बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव सीधा प्रभावित और अन्य राशियों पर भी देखने मिलेगा। बुध ग्रह तुला राशि में 2 नवंबर तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार जिस भी राशि में ये होता है उस राशि के व्यक्ति हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति करते हैं। बुध ग्रह को ज्ञान का कारक माना गया है। इसका सीधा संबंध दिमाग के कार्यों से होता है। बुध ग्रह को वनस्पतियों का राजा भी कहा जाता है। तुला सहित इसका सीधा असर दो अन्य राशियों पर भी देखने मिलेगा। जबकि दो के जातक इसका मिलाजुला प्रभाव अपने जीवन में महसूस करेंगे...
तुला राशि
बुध ग्रह का प्रवेश है अतः ये समय आपके लिए सबसे उत्तम हैं सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस समय आप अपना व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग है। इन दिनों आपको सूर्य की पूजा करना चाहिए। क्योंकि ये ग्रह सूर्य के सबसे करीब है।
कर्क राशि
सेहत ठीक रहेगी। व्यवसायिक दृष्टि से भी ये वक्त अच्छा चल रहा है। निजी जिंदगी खुशहाल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से भी ये समय उत्तम बना हुआ है।
धनु राशि
जीवनसाथी से मधुरता बनी रहेगी व अनेक कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा। नाम और शोहरत बढ़ेगी। व्यवसाय की दृष्टि से आप जल्दी बड़े निर्णय ले सकते हैं। लाभ की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे।
मीन राशि
यह सप्ताह आपके लिए मंगल ही मंगल है। कानूनी दांवपेंच में आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। वित्तीय लाभ होगा। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
कन्या राशि
संपत्ति से जुड़े कार्य करने वाले जातकों को लाभ के योग बन रहे हैं। वित्तीय लाभ की भी संभावना है। हालांकि इन दिनों आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे।


Created On :   14 Oct 2017 8:15 AM IST