शक्तिशाली मंत्र, इसके जाप से होगा संकट का आभास

शक्तिशाली मंत्र, इसके जाप से होगा संकट का आभास
शक्तिशाली मंत्र, इसके जाप से होगा संकट का आभास
शक्तिशाली मंत्र, इसके जाप से होगा संकट का आभास

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिव की आराधना बड़े-बड़े संकटों को दूर कर देती है। ज्योतिष विज्ञान में शिव, नारायण की पूजा को अति बलशाली बताया गया है। इसके प्रभाव से बड़े से बड़े कष्ट टल जाते हैं। यहां तक की यदि आप पूरी श्रद्धा से इनकी पूजा करें तो बड़े से बड़े कष्ट भी टल सकते हैं।

 

कठिनाई पर विजय पा सकते हैं

यहां हम आपको एक ऐसे ही मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बड़ी से बड़ी बीमारी या कठिनाई पर विजय पा सकते हैं। यदि आप इसका नियमित जाप करते हैं तो मुश्किलों का भी आभास आपको हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में इस मंत्र को अत्यधिक ही प्रभावशाली बताया गया है। 


मिल जाता है पूर्व संकेत
ॐ ऋतं सत्यं परं ब्रह्म पुरुषं कृष्ण पिङ्गलम। ऊर्ध्वरेतं विरूपाक्षं विश्वरूपाय वै नमो नमः॥ इसका उल्लेख नारायण सूक्त में है। यदि ग्रहण काल सूर्य या चंद्र ग्रहण में इसका जाप किया जाए तो आने वाले संकटों का पूर्व अनुमान हो जाता है। इसका जाप संकेत दे सकता है कि आप मुश्किल में पड़ने वाले हैं। यहां यह भी जानना जरूरी है कि जाे लाेग इसका जाप कर रहे हैं उन्हें इस संकेत काे समझना आना चाहिए। अर्थात उन्हें स्वयं ही इसका अनुमान लगाना हाेगा कि आपको सचेत किया जा रहा है।


उलट प्रभाव से बचें
यहां यह बात भी ध्यान रहे कि हम जिस देवी-देवता की पूजा करते हैं उसी से संबंधित मंत्र का जाप भी करते हैं, किंतु यह उचित मार्गदर्शन में ही करना चाहिए। यदि इनके जाप में किसी भी तरह की चूक होती है तो आपको बड़े संकटों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि मंत्रों का उलट प्रभाव हो जाए तो व्यक्ति की जान पर भी बन आ सकती है। वह किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है। इनके जाप के लिए सही उच्चारण और विधि आवश्यक है।

Created On :   5 Jan 2018 9:02 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story