शनिवार को करें वास्तु से जुड़े ये उपाय, निश्चित रूप से मिलेगा लाभ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। यदि आप वास्तु दोष से पीड़ित हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो निश्चित रूप से शनिवार के दिन किए गए कुछ उपाय आपके लिए कारगर सिद्ध होंगे। वास्तु के उपाय हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि घर के लोग काफी कमाते हैं लेकिन फिर भी घर में तंगहाली ही बनी रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। आज हम आपको वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे असरदार टोटके बताने जा रहे हैं, जिनको शनिवार के दिन करने से आपको निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में जिनको करने से वास्तु दोष दूर होते हैं और साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
- शनिवार को आटा पिसवाने जाते समय थोड़े से गेहूं में 100 ग्राम काले चने, 11 पत्ते तुलसी और 2 दाने केसर के मिलाकर पिसवा लें।
- केवल शनिवार को ही आटा पिसवाएं। इस उपाय को करने के तुरंत बाद से ही आपको असर दिखने लगेगा।
- शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं इससे धन संचय होता है।
- शनिवार को पीपल के पेड़ में देसी घी का दीपक जलाएं जिससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- तुलसी के पौधे पर शनिवार के साथ-साथ हर रोज सुबह शाम दीपक जलाना चाहिए जिससे व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
ये उपाय करना बेहद आसान है और इनको करने से तुरंत ही असर दिखाई देता है। इस उपाय से पैसे की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही घर के विभिन्न लोगों के बीच हो रहे झगड़े और सभी तरह के क्लेश भी मिट जाते हैं, माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। सभी प्रकार के बिगड़े काम आसानी से बन जाते हैं।
Created On :   6 April 2018 11:16 AM IST