लाल, पीला और गुलाबी, आपकी हथेली के रंग में छिपे हैं कई राज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर इंसान की हथेली कर रंग अलग-अलग होता है। हथेली के रंग से भी व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही हथेली के रंग की एक खूबी ये भी है कि ये बता देेते है। कि आप शारीरिक रूप से कितने सक्षम हैं अर्थात आप किसी बीमारी या कमजोरी का शिकार तो नही हैं। हस्तरेखा विशेषज्ञ यह काम बेहतर तरीके से कर सकते हैं। हम आपको यहां हथेली के रंग के संबंध में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं...
पीले रंग की हथेली
यह रंग शुभ लक्षण नही बताया गया है। पहले तो ये कमजोरी की निशानी है जो कि भविष्य में होने वाली अनेक बीमारियों की ओर संकेत करता है। दूसरा जिन स्त्री और पुरुष की हथेली का रंग पीला होता है वे जल्दी ही किसी अन्य स्त्री पुरुष की ओर आकर्षित हो जाते हैं।
हथेली का रंग लाल
इन पर तो जैसे महालक्ष्मी की कृपा सदैव ही बनी रहती है। ये लोग जीवन में सभी सुख सुविधाओं को प्राप्त करते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में इसे बहुत ही शुभ बताया गया है। लाल और चमकदार हथेली व्यक्ति में अपार उर्जा...का भी प्रतीक है। इस रंग की हथेली वाले लोग उच्च स्तरीय कार्य करते हैं और समाज में मान सम्मान प्राप्त करते हैं। इनके विचारों में अस्थिरता होती है ये भावुक, दयालु लेकिन क्रोधी होते हैं। इनकी खूबी भी है कि इनका क्रोध अस्थायी होता है।
मटमैला रंग
ये लोग ज्यादातर दरिद्रता के शिकार होते हैं। धन की कमी होती है कई बार निराशा इन्हें घेर लेती है। कड़ी मेहनत के बाद भी परिणाम सुखद नही मिलते। ये लोग कई बार झूठ का भी सहारा लेते हैं। इनका उद्देश्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करना होता है।
हथेली पर दाग-धब्बे
हथेली पर दाग धब्बे होना शुभ नही होता। ये लोग जल्दी ही नशे की लत में पड़ जाते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं के अभाव में व्यतीत होता है।
सफेद रंग
आभाहीन सफेद रंग उत्तम नही बताया गया है। ये लोग उत्साही नही होते, किसी भी कार्य करने में कोई लगन नही होती। आमतौर पर अकेले रहना पसंद करते हैं। उत्सव, शादी समारोह आदि से दूर रहना पसंद करते हैं। कार्यों की प्रति कर्मठता देखने नही मिलती। जिसकी वजह से लक्ष्मी भी इनसे दूर रहती है।
चमकदार सफेद हथेली
यदि हथेली सफेद किंतु चमकदार है तो इनका मन आध्यात्म की ओर होता है। ये अलौकिक शक्तियों के मालिक होते हैं। ये शांति प्रिय होते हैं सुंदर दिखाई देते हैं।
हथेली का रंग गुलाबी
इस रंग की हथेली वाले लोगों के विचार बदलते रहते हैं। ये जीवन में शाही सुखों को प्राप्त करते हैं। जल्दी ही क्रोधी व जल्दी ही खुश हो जाते हैं। वहीं जिनकी हथेली का रंग हल्का गुलाबी होती है वे उच्च विचारों से परिपूर्ण होते हैं। मान सम्मान प्राप्त करते है। धैर्य और शांति से किसी भी कार्य को करते हैं। इन्हें हमेशा खुश रहना पसंद होता है।

Created On :   2 Dec 2017 9:25 AM IST