चुनिंदा लोगों के हाथ में ही बनता है ऐसा निशान, कहीं आपके हाथ में भी तो नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपकी हथेली की रेखाएं आपके जीवन में अनेक बदलाव लेकर आती हैं। यदि आप इन्हें पढ़ना जानते हैं तो अपने और दूसरों के बारे में पता करने में आपको जरा भी देर नही लगेगी। ये रेखाएं व्यक्ति को जीवन में सफल और भाग्यशाली बनाती हैं। ठीक इसी प्रकार हाथ में बनने वाले चिंहों का भी विशेष महत्व होता है।
अपना अलग अर्थ
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कुछ सिर्फ चुनिंदा लोगों के हाथ में ही बनते हैं। इनका अपना अलग अर्थ होता है, जिसके अनुसार ही इसका असर भी स्पष्ट रूप से देखने मिलता है। आज यहां हम आपको एक ऐसे ही चिंह के बारे में बताने जा रहे हैं।
अत्यंत ही भाग्यशाली
ऐसा चिंह जिन लोगों के हाथ में होता है वे अत्यंत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें जीवन में सबकुछ पाने के लिए विशेष मेहनत की आवश्यकता नही होती। थोड़ी मेहनत और प्रयासों से भी इन्हें जीवन में सभी चीजें हासिल हो जाती हैं। उन्नति और सफलता इन्हें उन्हीं क्षेत्रों में मिलती हैं जहां ये चाहते हैं।
ऐसे निशान वाले लोग...
यदि आपकी हथेली के गुरु पर्वत पर त्रिशूल बना है तो व्यक्ति जीवन में ऐसे सुखों को प्राप्त करता है जिनके बारे में सभी को पता नही होता। ऐसे निशान वाले लोग समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। इनके पास धन की कमी होती है और ना ही सम्मान की। यदि ये प्रशासनिक में जाते हैं तो उच्च पद पर पहुंचते हैं।
कदम कदम पर साथ देता है जीवन साथी
इनका जीवन साथी भी इनका कदम-कदम पर साथ देता है। जीवन में वे सभी उपलब्धियां मिलती हैं जो कुछ चुनिंदा आैर खास लाेगाें को ही प्राप्त हो सकती हैं। यदि एेसे लाेग शिव की आराधना उपासना करते हैं तो समझिए इन्हें प्रसिद्ध हाेने से भी नहीं राेका जा सकता।सफलता इनके कदम चूमती है। हर अाेर से उन्नति इनका दरवाजा खटखटाती है।
Created On :   5 Jan 2018 9:49 AM IST