घर या दफ्तर में लगाएंं दौड़ते घोड़े की तस्वीर, जानें क्या है महत्व 

Put a picture of horse running in the house, know its Importance
घर या दफ्तर में लगाएंं दौड़ते घोड़े की तस्वीर, जानें क्या है महत्व 
घर या दफ्तर में लगाएंं दौड़ते घोड़े की तस्वीर, जानें क्या है महत्व 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं, खासकर 7 दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार 7 अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है। इस तस्वीर को लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए और दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगानी चाहिए।

सफलता में सहायक
दौड़ते हुए घोड़े प्रगति के प्रतीक होते हैं। ये कार्य में गति प्रदान करते हैं और जो भी व्यक्ति बार– बार इन दौड़ते हुए घोड़ों को देखता है, इसका प्रभाव व्यक्ति की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। अतः ये घोड़े आपके कार्य में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे।

लगाएं ये तस्वीर
7 घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में धन संबंधी उतार-चढ़ाव नहीं होता अधिकतम स्थिरता रहती है। स्थाई रूप से घर में लक्ष्मी का निवास होता है। इसके लिए घर के मुख्य हॉल के दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए मुख वाले घोड़े की तस्वीर लगाना चाहिए। घोड़े की तस्वीर लेते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि घोड़े का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा में हो, ना कि क्रोधित हो।

शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक
ध्यान रखें की घोड़े शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक हैं और विशेषकर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं। इसलिए घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को लाने के लिए सफेद 7 घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो घर या अपने कार्यालय के उत्तर–पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखें। यह आपको किसी भी गिफ्ट शॉप पर आसानी से मिल जाएंगा।

ना लगाएं ऐसी तस्वीर
विशेष ध्यान रखने वाली बात यह है कि कभी भी टूटी फूटी तस्वीर घर में ना रखें या धुंधली तस्वीर भी ना रखें। जिस तस्वीर में अलग-अलग दिशा में घोड़े दौड़ते नजर आए वह तस्वीर भी ना लगाएं। इन घोड़ों से घर में सुख–समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है और घर में प्रसंता का माहौल बना रहता है।

Created On :   1 March 2019 12:04 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story