अनाेखा दुर्लभ फूल, सालभर में बदल देता है साैभाग्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में सुख-शांति और धन के लिए लोग कितने ही उपाय करते हैं, लेकिन कई बार ये कारगर होते हैं और कई बार नही। यहां हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करने से आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा। नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा और परिवार में शांति के साथ धन का भी आगमन होगा।
जितना साधारण उतना ही चमत्कारी
यह अनोखा फूल भारत देश में सिर्फ दक्षिण भारत में ही मिलता है। यह अन्य फूलों से एकदम अलग है। यह कोमल नही, बल्कि सख्त होता है। हालांकि पानी में डालने पर ये खिल जाता है। ये फूल जितना साधारण दिखता है उतने ही चमत्कार दिखाता है।
पानी में रखने पर यह कुछ ही देर में खिल जाता है
इस फूल के बारे में बताया जाता है कि ये एक लकड़ी का फूल है जो कोमल ना होकर लकड़ी की तरह ही काफी मजबूत होता हैं। इस फूल को साफ पानी में रखने पर यह कुछ ही देर में खिल जाता है और बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसके बाद आप इसे आसानी से गुलदस्ते में रख सकते हैं।
बारी-बारी से बंद होती हैं पंखुड़ियां
इसके बारे में ये भी कहा जाता है कि ये साल भर तक ऐसा ही रहता है और इस 12 माह के भीतर बारी-बारी से अपनी पंखुड़ियां बंद करता है। जैसे-जैसे इसकी पंखुड़ियां सूखकर बंद होती जाती हैं ये वैसे-वैसे इसका आकार भी छोटा होता जाता है।
इस फूल का मिलना अतिदुर्लभ
जहां भी ये फूल मौजूद होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यह बेहद चमत्कारी माना गया और ये इसका मिलना अति दुर्लभ माना जाता है। दक्षिण भारत में इसे लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं जिनका लोग पालन करते हैं। इसका उपयाेग ज्यादातर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने व घरेलू कलह मिटाने के लिए किया जाता है।
Created On :   25 Nov 2017 7:50 AM IST