शरद पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत

sharad purnima horoscope in hindi 2017, great joy by the Hindus
शरद पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत
शरद पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अश्विन मास की पूर्णिमा,शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों में अमृत होता है। यह भी मान्यता है कि इस रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण के लिए निकलती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से किस्मत चमकते देर नहीं लगती। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.15 से रात 12.15 बजे तक है। चंद्र दर्शन का समय 6.20 है। अाइए जानते हैं आपकी राशि अाैर उपाय-

मेष राशि : इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर कन्याओं को खीर खिलाएं और चावल को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं। इससे लाभ होगा।

वृष राशि : इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है। इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर दही और गाय का घी किसी लक्ष्मी मंदिर में दान करें। 

मिथुन राशि : इस राशि के लोग नौकरी में प्रमोशन के लिए शरद पूर्णिमा पर दूध और चावल का दान करें तो उनके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। 

कर्क राशि : इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर मिश्री मिला हुआ दूध लक्ष्मीजी को अर्पित करें और बाद में इसे बांट दें। इससे धन लाभ होगा। 

सिंह राशि : इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर धन प्राप्ति के लिए मंदिर में गुड़ का दान करें। इससे अचालक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। 

कन्या राशि : मनोकामना पूर्ति के लिए इस राशि के लोग 3 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को भोजन कराएं। भोजन में खीर जरूर होनी चाहिए। 

तुला राशि : इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर धन और ऐश्वर्य केे लिए धर्म स्थानों यानी मंदिरों पर दूध, चावल और शुद्ध घी का दान दें। 

वृश्चिक राशि : सुख-शांति और संपन्नता के लिए इस राशि के लोग राशि स्वामी मंगल से संबंधित वस्तुओं और कन्याओं को दूध और चांदी का दान करें।

धनु राशि : इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर चने की दाल पीले कपड़े में रख कर मंदिर में दान करें। इससे उनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। 

मकर राशि : शरद पूर्णिमा पर इस राशि के लोग बहती नदी में चावल बहाएं। इस उपाय से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। 

कुंभ राशि : शरद पूर्णिमा पर इस राशि के लोग जरूरतमंदों को कपड़ा, भोजन और अन्य चीजों का दान करें। दृष्टिहीनों को भोजन भी करवाएं।

Created On :   5 Oct 2017 10:52 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story