शुक्र ग्रह ने बदली राशि, 20 दिसंबर तक ये होंगे प्रभावित

Shukra grah or planet ka prabhav, Venus entered in the Scorpio
शुक्र ग्रह ने बदली राशि, 20 दिसंबर तक ये होंगे प्रभावित
शुक्र ग्रह ने बदली राशि, 20 दिसंबर तक ये होंगे प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव स्पष्ट रूप से हमें अपने जीवन में देखने मिलता है। ग्रहों की चाल हमारे दैनिक कार्यों और भविष्य को भी निर्धारित करती है। आपसी संबंध, मेलजोल, मनमुटाव व प्रेम सभी पर इनका प्रभाव देखने मिलता है। शुक्र ग्रह को पृथ्वी के सबसे नजदीक, आकर्षक और प्रेम व सुखों का कारक माना गया है। अब शुक्र ने राशि परिर्वतन कर वृश्चिक में प्रवेश कर लिया है। इसका असर 20 दिसंबर संध्याकाल तक देखने मिलेगा। 

 

पति-पत्नी में रिश्ते मधुर होंगे।

वृश्चिक राशि के लिए बीते कुछ दिन अच्छे नही बीते, लेकिन अब पति-पत्नी में रिश्ते मधुर होंगे। दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह परिवर्तन अच्छा माना जा रहा है। हालांकि अधिक वित्तीय लाभ की उम्मीद करना व्यर्थ है। तुला में बृहस्पति का प्रभाव बना हुआ है। जिस वजह से आपको इस अनदेखी का सामना करना पड़ेगा। यदि आप चिंता छोड़कर अपने कार्य पर ध्यान दें तो निश्चित ही सफलता के आसार है।

 

वित्तीय लाभ के योग


तुला राशि के जातक इस सप्ताह कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए भी अवसर अच्छा बना हुआ है। तुला राशि में बृहस्पति के प्रभाव का असर आपकी राशि पर भी दिखाई देगा, आपकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लग सकती है। आपको हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। 

 

नाम के साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि 

वृश्चिक राशि में शुक्र का प्रभाव बना हुआ है जिसका लाभ आपको मिलेगा। नाम के साथ ही प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, लोग आपके काम की सराहना करेंगे। धन लाभ होगा व व्यवसाय-व्यापार में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। स्वयं आपकी राशि में गुरू अर्थात बृहस्पति की दृष्टि है अतः परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन का भी योग है। आपको नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा। यह समय आपके लिए प्रत्येक रूप से अच्छा बना हुअा है।

Created On :   28 Nov 2017 3:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story