'कमलासना' की पूजा में शामिल करें कमल, जानें क्यों 'लक्ष्मी प्रिय' है ये फूल

By - Bhaskar Hindi |12 Oct 2017 7:00 AM IST
'कमलासना' की पूजा में शामिल करें कमल, जानें क्यों 'लक्ष्मी प्रिय' है ये फूल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कमल पुष्प देवी लक्ष्मी को अतिप्रिय है। कहा जाता है कि जिस घर में प्रतिदिन पूजन में मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित किए जाते हैं वह सदा ही धन-धान्य से भरा रहता है। पुराणों में देवी लक्ष्मी का एक नाम कमला और कमलासना भी है यानी कमल पर विराजमान रहने वाली। यही नहीं भगवान विष्णु भी अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं, क्योंकि विष्णु और उनकी प्रिया लक्ष्मी दोनों को ही कमल अतिप्रिय है। आइए यहां जानते हैं कमल और माता लक्ष्मी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें...
- कमल पुष्प की खूबी है कि वह कीचड़ में उत्पन्न होकर भी कीचड़ में लिप्त नहीं होता। देवी लक्ष्मी को कमल अर्पित करने वाला व्यक्ति भी ढेरों बुराईयों के बीच भी अच्छाई के रास्ते पर चलने में सक्षम होता है।
- कमल के पुष्प को देवी लक्ष्मी को अर्पित करने से घर का वातावरण शुद्ध बना रहता है। साथ ही बुरी शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता। कमल में नकारात्मक शक्तियों को दूर करने की क्षमत होती है।
- देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करने से अनजाने में किए पापों से भी मनुष्य मुक्ति प्राप्त करता है।
- देवी लक्ष्मी को चढ़ाए गए कमल पुष्प से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। उनके हाथ में कमल का पुष्प है जो उनके साथ होने का प्रतीक है।
- ब्रम्हाण्ड अर्थात सृष्टि रचियेता की उत्पत्ति भी भगवान विष्णु की नाभि से निकले कमल पुष्प से ही मानी गई है। जिसकी वजह से भी कमल के पुष्प का महत्व पूजन में अत्यधिक है।
- कमल पुष्प में देवी लक्ष्मी का वास माना गया है। शास्त्रों में भी इसका उल्लेख मिलता है। जिस भी स्थान पर कमल होता है वहां देवी लक्ष्मी स्वतः ही निवास करती हैं। इसलिए प्रतिदिन खासकर दिवाली पूजन में कमल के पुष्प का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए।
- लक्ष्मी के लिए प्रतिदिन कमल से भगवान विष्णु का पूजन भी उत्तम बताया गया है।

1/3NULL

2/3NULL

3/3NULL
Created On :   12 Oct 2017 12:05 PM IST
Next Story