शुक्रवार को करें ये उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार को करें ये उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन मां दुर्गा को समर्पित रहता है। इस दिन मां दुर्गा के प्रत्येक रूप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां दुर्गा के किसी भी रूप की पूजा कर मां की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
 

वैसे तो देवी के हर रूप की शुक्रवार को पूजा की जाती है, पर मां लक्ष्मी से जुड़े कुछ उपाय हैं जिन्हें आज के दिन करने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, और शुक्रवार के दिन ये उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। दरअसल मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं इसलिए इस दिन ऐसे उपाय करना चाहिए जिससे दोनों प्रसन्न हों और दोनों की कृपा बनी रहे। मां लक्ष्मी की उपासना से आपको धन की प्राप्ति होगी। जिसके लिए हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं।
 

  • शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक करें। ये सब पूर्ण श्रद्धा से करें, मन में किसी प्रकार का लालच नहीं होना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
     
  • हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से माता की कृपा बनी रहेगी।
     
  • एक पीला वस्त्र लेकर उसमें कौड़ी, केसर, हल्दी की गांठ, चांदी के सिक्के बांधकर घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में देवी लक्ष्मी की कृपा बरसने लगेगी।
     
  • शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी लड़कियों को घर बुलाकर खीर खिलाएं। उसके बाद उन्हें दक्षिणा और वस्त्र दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्त पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इसके साथ ही धन वैभव की भी प्राप्ति होती है।
     
  • घर में स्वच्छता का जरूर ध्यान दें। इससे माता लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होती है। साथ ही कभी शाम के समय घर में झाडू न लगाएं इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।
     
  • गरीबों, जरूरतमंदों को दान देने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सफेद रंग की वस्तुएं या खाने की चीजें दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
     
  • शुक्रवार के दिन किसी भी सुहागिन स्त्री को सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी का दान करना चाहिए।

Created On :   6 April 2018 9:08 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story